त्योहारों के पूर्व महंगाई बढ़ाने से गरीब परिवारों पर संकट

त्योहारों के पूर्व महंगाई बढ़ाने से गरीब परिवारों पर संकट
साबिर पटेल
सीतामऊ:- त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में महंगाई का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ने लगा है। खाद्य तेल, शक्कर, दालें, मसाले, रसोई गैस से लेकर फल और सब्जियों के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। त्योहार जहाँ आम जनता के लिए खुशियों, उमंग और परस्पर मेलजोल का अवसर लेकर आते हैं, वहीं लगातार बढ़ते बाजार भावों ने गरीब और मजदूर वर्ग के त्योहारों का रंग फीका कर दिया है। बढ़ती महंगाई के इस गंभीर मुद्दे पर राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज स्थिति यह हो चुकी है कि एक साधारण गरीब परिवार के लिए अपने घर का बजट संभालना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा गरीब तबके पर पड़ रहा है। दैनिक मजदूरी या सीमित संसाधनों पर आश्रित होने वाले परिवार महंगाई से त्रस्त हो रहे हैं।



