मंदसौरमंदसौर जिला

चीनी के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, सरकार तत्काल कदम उठाए : राकेश सेन

चीनी के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, सरकार तत्काल कदम उठाए : राकेश सेन

मंदसौर। देश में चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर आम नागरिक, गरीब, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों में चिंता बढ़ रही है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु होने के कारण चीनी के दाम बढ़ने का सीधा असर हर घर की रसोई और परिवार के मासिक बजट पर पड़ता है।
ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस राकेश सेन सम्राट ने चीनी के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई के इस दौर में आम आदमी पहले ही आर्थिक दबाव झेल रहा है। ऐसे समय में चीनी जैसी आवश्यक खाद्य वस्तु के दामों में बढ़ोतरी गरीब और मजदूर वर्ग के लिए अतिरिक्त परेशानी पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार देश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए जिम्मेदार है। चीनी के बढ़ते दामों पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण किया जाना चाहिए, ताकि आम उपभोक्ता को उचित कीमत पर चीनी उपलब्ध हो सके। सरकार को जमाखोरी, कालाबाजारी और अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर भी सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।
राकेश सेन सम्राट ने कहा कि सरकार को केवल महंगाई पर चिंता जताने के बजाय आम जनता की रसोई को राहत देने के लिए ठोस और तत्काल कदम उठाने चाहिए। गरीब और मजदूर परिवारों की आय सीमित है, जबकि रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हर आवश्यक वस्तु की कीमत में वृद्धि उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाती है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि चीनी के बाजार भाव की तत्काल समीक्षा कर उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए तथा आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा, “सरकार की प्राथमिकता देश के आम नागरिक की रसोई और गरीब-मजदूर परिवार की आर्थिक स्थिति होनी चाहिए। जनता को महंगाई से राहत दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}