भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित :6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्री सहित पदाधिकारी नियुक्त

भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित :6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्री सहित पदाधिकारी नियुक्त
मंदसौर।भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार देर रात की गई। जिला अध्यक्ष प्रियंका गिरी गोस्वामी ने संगठन के विभिन्न पदों पर महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्यकारिणी में 6 जिला उपाध्यक्ष, 2 जिला महामंत्री और 6 जिला मंत्री सहित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं।
जिला उपाध्यक्ष पद पर मंजू चौधरी, सरिता सेठिया, हेमलता रत्नावत, राधा सोनी, सीमा यादव और मीना देवड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री प्रीति रोखले और अनीता कोठारी को बनाया गया है। वहीं कुसुम नागर, हेमलता गोड़, निर्मला अग्रवाल, अनोख पाटीदार, सुमित्रा बैरागी और प्रमिला गोयल जिला मंत्री नियुक्त की गई हैं।
जिला कोषाध्यक्ष रंजना पंडा को और निशा कुमावत को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यालय मंत्री अनुराधा भार्गव और उमा सैनी सह-कार्यालय मंत्री होंगी। जिला मीडिया प्रभारी पूजा ठाकुर को तथा ममता राजेश जैन को सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी विद्या कड़ोतिया और माया चौहान सह-सोशल मीडिया प्रभारी होंगी।‘मन की बात’ प्रभारी रीता जैन को और मेघा परमार को सह-प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रशिक्षण प्रभारी दीपिका सोलंकी और रवीना शर्मा सह-प्रशिक्षण प्रभारी होंगी।
शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जिला प्रभारी धापू बाई बागड़ी को और ज्योति चंदेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी का फोकस संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने और पार्टी के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने पर रहेगा।



