उज्जैन

खाचरौद के गांव बटलावदी में राजपूत धर्मशाला विवाद बिना आदेश ताला लगाने पर रोक लगाने पर सौंपा ज्ञापन

बटलावदी राजपूत धर्मशाला विवाद बिना आदेश ताला लगाने पर रोक लगाने पर सौंपा ज्ञापन
राजपूत समाज ने की निष्पक्ष जांच और रिकॉर्ड सत्यापन की मांग

असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद

खाचरौद। तहसील खाचरौद के ग्राम बटलावदी स्थित राजपूत धर्मशाला को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। दूसरी समाज के कुछ लोगों द्वारा धर्मशाला पर अपना अधिकार बताया जा रहा है, जबकि राजपूत समाज का कहना है कि इसका निर्माण उनके द्वारा कराया गया है।

इस संबंध में राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि धर्मशाला में बिना किसी लिखित एवं सक्षम न्यायिक/प्रशासनिक आदेश के ताला लगाने की बात की जा रही है। साथ ही एसडीएम नेहा साहू द्वारा निर्माण कार्य रोकने के मौखिक आदेश दिए जाने की भी जानकारी मिली है।

समाज के लोगों ने कहा कि बिना जांच के किसी भी प्रकार की एकतरफा कार्रवाई से गांव में तनाव और विवाद बढ़ने की संभावना है

ज्ञापन में 4 प्रमुख मांगे रखी गईं
1. धर्मशाला से संबंधित उपलब्ध दस्तावेजों एवं रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. जांच एवं सक्षम आदेश के बिना धर्मशाला में ताला लगाने या किसी पक्ष को कब्जा देने जैसी कार्रवाई न की जाए।
3. प्रशासन मामले में पूर्णतः निष्पक्ष भूमिका निभाए और किसी के सामाजिक या व्यक्तिगत प्रभाव को आधार न बनाए।
4. राजस्व रिकॉर्ड, पंचायत रिकॉर्ड तथा धर्मशाला से जुड़े पुराने दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।

राजपूत समाज ने स्पष्ट किया कि वे किसी पक्ष का समर्थन नहीं, बल्कि कानून के अनुसार निष्पक्ष न्याय चाहते हैं। उन्होंने प्रशासन से बिना सक्षम आदेश के ताला लगाने की कार्रवाई तत्काल रोकने और मामले की गंभीरता से जांच कर उचित निर्णय लेने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}