Uncategorized

क्षत्रिय राजपूत समाज संगठन के तत्वाधान में महाराणा प्रताप कि 486 वीं जयंती मनाई गई

अतिथि गणों ने विभिन्न प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सीतामऊ। क्षत्रिय राजपूत समाज संगठन के तत्वाधान में नगर में महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती समारोह पर लदुना चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुवीर राजपूत बोर्डिंग हाउस से ढोल बाजे के साथ चल समारोह प्रारंभ होकर बस स्टैंड होकर पुनः बोर्डिंग हाउस पहुंचा जहां पर समारोह में तब्दील हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता विधायक हरदीप सिंह डंग जोहर समृद्धि समिति चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष नारायण सिंह बिरोड़ी अशोक सिंह मतवाल उदयपुर के के सिंह कालूखेड़ा राजपूत समाज के जिला संरक्षक ठा. सुरेंद्रसिंह राठौर जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह काचरिया पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ओमसिंह भाटी महेंद्र सिंह शेखावत गोविंद सिंह पंवार हनुमान सिंह राठौर प्रीतिपाल सिंह राणा कर्मवीर सिंह भाटी नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला जितेंद्र बामनिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोड़मल वर्मा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती दुर्गेश कुंवर भाटी श्रीमती निर्मला सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में अतिथिगण मंचासिन रहें।अतिथियों का राजपूत समाज के अध्यक्ष हिम्मत सिंह राठौड़ पतलासी सचिव शैलेंद्र सिंह पवार जनपद सदस्य अरविंद सिंह राठौड़ सहित कार्यकारिणी सदस्यों समाज जनों एवं नागरिकों व मातृशक्ति ने अतिथि देवो का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में चित्तौड़गढ़ से आए नारायणसिंह ने कहा कि हमें अपने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा की शान बढ़ाएं रखने हेतु आगे आना होगा एवं समर्पण भाव से देश व समाज की सेवा में तात्पर्य रहना होगा जिसकी शुरुआत अपने घर से करते हुए बच्चों को संस्कार प्रदान करें आपने जोहर संस्था को व्यापक रूप प्रदान की आवश्यकता पर जोर दिया तथा मातृशक्ति को भी शामिल करने का आह्वान किया

अशोक सिंह मेड़तवाल ने कहा कि वर्तमान में देश में आतंकवाद नक्सलवाद जैसी कई चुनौतियां खड़ी हैं जिनका सामना करने के लिए महाराणा प्रताप जैसे सूर्य पलक की टीम खड़ी करने के लिए मेवाड़ की संस्कृति परंपरा का व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है अपने नैतिक मूल्यों के पतन पर भी गहरी चिंता व्यक्त की

के के सिंह कालूखेड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कर इतना सक्षम बनाना होगा कि वह अपने दम पर खड़ा होकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके आरक्षण के भरोसे रहना व्यर्थ हैं हमें अपने दम पर आगे बढ़ना होगा यही महाराणा प्रताप के प्रति सच्ची श्रद्धा पंक्ति होगी मातृशक्ति आगे बढ़े या वर्तमान समय की आवश्यकता है

यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि परिवर्तन के साथ हमें भी अपनी भूमिका निर्धारित करना होगी परिवार समाज व राष्ट्र के प्रति जवाबदारी को देखते हुए समर्पण भाव से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ना ही महाराणा प्रताप के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी राजपूत समाज की गौरव में परंपरा पर सर्व समाज को भरोसा रहा है कि है जिसे बनाए रखने की जिम्मेदारी हमारी है

क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि इतिहास से प्रेरणा लेकर हमें भी ऐसे कम करें जिससे भविष्य में प्रेरणादाई बना सके तथा हम अपने जीवन को अगर अमर बना सके

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप के शौर्यता साहस व्यंग समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति गहरी आस्था वर्तमान में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जिस पर चलने के लिए हमें अपनी संस्कृति को व्यापक रूप से बढ़ावा देना चाहिए भारत अभी भी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है जिसमें हमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर राष्ट्र के प्रति आहुति देना होगी एक अन्य वक्ता ने कहा कि इतिहास में पहली बार महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक श्मशान घाट पर हुआ था आप सर्व समाज के प्रतिनिधित्व करते थे।

स्वागत उद्बोधन में महेंद्र सिंह शक्तावत ने दिया दिया। ओम सिंह भाटी दुर्गेश कुंवर निर्मल सिंह राठौड़ बलवंत सिंह बूंदी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।समारोह में मंदसौर नीमच प्रतापगढ़ सहित कई शहरों से प्रतिनिधित्व ने भाग लिया

समारोह में शासकीय सेवा में पदस्थ होकर समाज का मान बढ़ाने वाले प्रतिभावान युवाओं का भी सम्मान किया गया इस अवसर पर जेके पब्लिक स्कूल की छात्रा आराध्या सिंह कुशवाह ने राणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हल्दी घाटी तथा मोहन विनोद कविता पाठ किया तथा महाराजा रामसिंह के साहित्य प्रेम शिक्षा के प्रति उनके कार्यों का वर्णन किया जिस पर पांडाल करतल ध्वनि से गुंज उठा।एवं बालिका का मंच पर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर छोटी पतलासी निवासी शंभु सिंह के सुपुत्र जयदीप सिंह न्यूजीलैंड द्वारा लिखित पुस्तक का अतिथिद्वयों ने विमोचन किया।स्वागत चल समारोह का ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान सिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल फरक्या , दिनेश सेठिया पोरवाल समाज जनों भाजपा कांग्रेस नेताओं सहित विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने जगह- जगह स्वागत समारोह का आयोजन कर पुष्प वर्षा की एवं आतिथ्य सत्कार की परंपरा का निर्वाह किया। संचालन एडवोकेट गजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन शैलेंद्र सिंह पंवार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}