छोटी काशी सीतामऊ में गणेशोत्सव कि मची धूम

चौक चौराहों पर विराजे गजानन गणराजा कि झांकियों कि भव्य सजावट, हो रही महाआरती
सीतामऊ। छोटी काशी सीतामऊ में गणेशोत्सव कि मची धूम चौक चौराहों पर विराजे गजानन गणराजा कि झांकियों कि भव्य सजावट के साथ महाआरती और महाप्रसादी वितरण से नगर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। नगर के शिवाजी चौराहा दसेड़ा कांप्लेक्स, भोई मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, गणपति चौक वैद्यनाथ महादेव मंदिर, मार्केट गली, पूरानी सब्जी मंडी चौक, वटकेश्वर महादेव मंदिर, नपं प्रांगण, राधा बावड़ी, इंदु बालोद्यान, सनसीटी काशी नगरी आदि मुख्य स्थानों पर पूजा अर्चना महा आरती एवं महा प्रसादी वितरण कर गणपति बप्पा कि आराधना कि जा रही है।इसी क्रम में नपं प्रांगण में हिंदू रक्षक आर्मी द्वारा आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रम में समाज सेवी निर्मल फरक्या के मुख्य अतिथि में गणपति जी कि पूजा अर्चना महा आरती कि गई। तत्पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित जनों को हनुमान अंश फिल्म दिखाई गई। इसी क्रम में इंदु बालोद्यान में महाकाल विनायक ग्रुप एवं शिवाजी चौराहा पर छत्रपति शिवाजी गणेश उत्सव समिति वैद्यनाथ महादेव मंदिर परिसर में छोटी काशी काशी के राजा के भक्तों द्वारा प्रतिदिन भव्य आयोजन किया जा रहा
वहीं काशी नगरी में प्रतिदिन भक्तों के माध्यम से महा आरती एवं महाप्रसादी का आयोजन हो रहा जिसमें सातवें दिन घनश्याम कामरिया एवं परिवार द्वारा, आठवें दिन श्यामलाल सुंदरलाल रत्नावत परिवार द्वारा तथा नवें दिन शिक्षक अभय द्विवेदी भाजपा नगर महामंत्री रोहित द्विवेदी एवं परिवार द्वारा आयोजन किया गयाजिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ विजय पाटीदार जंप उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, विशेष अतिथि संपादक संघ जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधा सोनी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया नपं सभापति सुशीला राजेन्द्र राठौर तथा पूर्व सभापति नवीन विश्वास द्विवेदी भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी पत्रकार परितोष राजगुरु मिताशु सोनी, पर्व मराठा, गुर्जर के अतिथि में पंडित द्विवेदी द्वारा पूजन संपन्न कराई गई तत्पश्चात ढोल ढमाके के साथ महाआरती कि गई। इस अवसर पर द्विवेदी परिवार द्वारा अतिथि गणों दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। वहीं बुधवार को शशिकांत द्विवेदी परिवार द्वारा पूजन आरती का लाभ प्राप्त किया।
–00–



