अभा क्षत्रिय डांगी समाज को संगठित करने व प्रतिभाओं के सम्मान को लेकर जनसंपर्क व बैठकें हुई

अभा क्षत्रिय डांगी समाज को संगठित करने व प्रतिभाओं के सम्मान को लेकर जनसंपर्क व बैठकें हुई
बिशनिया।अखिल भारतीय क्षत्रिय डांगी समाज युवा संघ, जिला मंदसौर- नीमच के तत्वावधान में समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा कर समाज बंधुओं के साथ व्यापक चर्चा की।
समाज सेवी रायसिंह डांगी सूर्य नगर अफजलपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की एकता को मजबूती प्रदान करने, वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन लेने और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आगामी समय में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए टीम द्वारा बोलियां, तरकांणी, बिशनिया डाक बंगला, गुराड़िया गौड और कोटड़ा माता सहित अनेक गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क किया गया। इन बैठकों के दौरान युवाओं को आगे आने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया गया।गांव- गांव में संगठन को मजबूत करने की इस मुहिम को गति देने के लिए समाज बंधुओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी रविवार को लच्छाखेड़ी, सूर्य नगर अफजलपुर और गुदियाना में भी विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर आयोजित बैठकों में समाज के कई वरिष्ठ व उत्साही बंधु उपस्थित रहे, जहां आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।



