नीमच

“पालसोड़ा शक्ति केंद्र की विशनीया में हुई बैठक: ‘संकल्प से सेवा अभियान’ और बूथ मजबूती पर रहा विशेष जोर”

“पालसोड़ा शक्ति केंद्र की विशनीया में हुई बैठक: ‘संकल्प से सेवा अभियान’ और बूथ मजबूती पर रहा विशेष जोर”

नीमच / भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल नीमच के अंतर्गत आने वाले पालसोड़ा शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक ग्राम विशनीया के पोलिंग बूथ क्रमांक 214 पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘संकल्प से सेवा अभियान’ के विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के रूप में मनाने पर आभार व्यक्त करने, और ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर सुनने व प्रसारित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही, पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक कमलदास बैरागी, सरपंच रामसिंह बोराना, प्रतिनिधि अर्जुनसिंह बोराना, बूथ अध्यक्ष ललित नाथ, दशरथ सेन, प्रवीण सोनी, बापूसिंह सिसोदिया, महेन्द्रसिंह बोराना, भोपाल मालवीय, घनश्याम नागदा, लक्ष्मणसिंह, राधेश्याम शर्मा, रामेश्वर प्रजापत, कपिलसिंह, तुषार सेन, भेरूलाल राठौर, कृष्णपालसिंह और हीरालाल धनगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}