रेलवेमंदसौर जिलामल्हारगढ़

07 स्टेशनों पर चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को 1 मिनट का अस्थायी ठहराव देने की अनुमति

07 स्टेशनों पर चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को 1 मिनट का अस्थायी ठहराव देने की अनुमति

पिपलिया मंडी। पश्चिम रेलवे, मंडल कार्यालय रतलाम की ओर से जारी पत्र के अनुसार गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को कुछ स्टेशनों पर 1 मिनट का अस्थायी ठहराव देने की अनुमति प्रदान की गई है। इनमें पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

मंडल कार्यालय रतलाम से जारी पत्र क्रमांक टी 425/7 Vol-11, दिनांक 15 सितंबर 2026 में गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर के अस्थायी ठहराव के संबंध में जानकारी दी गई है। पत्र में बताया गया है कि मुख्यालय के नोटिफिकेशन के अनुसार गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस को 16 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तथा 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 के बीच डायवर्ट किया गया है। वहीं 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक इसके निरस्त रहने के कारण उक्त अवधि में यात्रियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा चित्तौड़गढ़ –रतलाम खंड के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर के ठहराव की मांग की गई थी।

इस मांग को ध्यान में रखते हुए मंडल स्तर पर गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को निम्नलिखित स्टेशनों पर 1 मिनट का अस्थायी ठहराव देने की अनुमति प्रदान की गई है।शामगढ़, जावद रोड, मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, दलौदा, धोड़र,नामली, रेलवे के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उक्त व्यवस्था को मंडल रेल प्रबंधक की स्वीकृति प्राप्त है तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई एवं आदेश के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।

पिपलिया मंडी के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण- पिपलिया मंडी स्टेशन पर चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर के अस्थायी 1 मिनट के ठहराव से संबंधित अवधि में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस के डायवर्जन अथवा निरस्तीकरण के दौरान यात्रियों के लिए यह व्यवस्था उपयोगी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}