धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलासीतामऊ

जैन दंपति प्रदीप सौ. मंजू बोहरा द्वारा लघु सर्वतोभद्र तप पूर्ण करने पर महाकाल समिति ने किया बहुमान 

जैन दंपति प्रदीप सौ. मंजू बोहरा द्वारा लघु सर्वतोभद्र तप पूर्ण करने पर महाकाल समिति ने किया बहुमान 

सीतामऊ।जैन धर्म के अनुयाई आदिनाथ ज्वैलर्स के संचालक श्री प्रदीप बोहरा एवं उनकी धर्मपत्नी सौभाग्यवती मंजु बोहरा द्वारा 75 उपवास और 25 पारणा लघु सर्वतोभद्र तप पूर्ण करने पर शहनाई गार्डन में गुरुवार को बहुमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों परिजनों ने उपवास पालना पूर्ण करने पर शाल श्रीफल माला से स्वागत सम्मान किया। स्वागत बहुमान कि कड़ी में महाकाल मुक्तिधाम समिति के संरक्षक डॉ अरविन्द जैन, अशोक जैन विवेकानंद, हेमंत जैन अंशुल कोठारी अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया महामंत्री लक्ष्मीनारायण मांदलिया सह सचिव प्रभुलाल राठौर मितांशु सोनी,सागर राठौर प्रदीप चौरड़िया दिलीप आंजना वरिष्ठ श्री चंद्रबिहारी चौहान आदि द्वारा दुपट्टा पहनाकर और अभिनंदन फ्रेम भेंट कर श्री प्रदीप बोहरा एवं श्रीमती बोहरा का स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर श्री अशोक जैन विवेकानंद ने कहा कि बोहरा परिवार वर्षों से धर्म कर्म जुड़ा हुआ रहा है। इस परिवार मे धर्म का कुआ है जिसमे प्रदीप जी ने नियमित पीकर अपने उपवास कि तप साधना पूर्ण कि है।

लक्ष्मीनारायण मांदलिया ने कहा कि व्रत का संकल्प लेना फिर व्रत करना और उस व्रत कि प्रक्रिया को समर्पण भाव से कई दिनों तक निभाते हुए पूर्ण करना मुश्किल होता है पर व्रत से भी बड़ा उपहास करना बहुत ही कठिन होता है यह तप साधना एक सच्चा साधक ही कर सकता है। तप साधना केवल भगवान के लिए नहीं होती यह स्वार्थ और परमार्थ को भी पूर्ण करती है।आपने उपवास पारणा कि साधना को पूरी करते हुए अपने अंतर आत्मा शरीर का भी शुद्धिकरण (स्वस्थ्य करने का कार्य)किया है।

अपने बहुमान पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए श्री प्रदीप बोहरा ने कहा कि उपवास पारणा कि मुझे प्रेरणा महाराज सा और मेरे काका सा से मिली आपके आध्यात्मिक ज्ञान ने मुझसे बहुत बदलाव किया।मेरा पिछले वर्षों से उपवास करने का विचार चल रहा था जिसको भगवान महावीर स्वामी के आशिर्वाद से परिवार के सहयोग से इस वर्ष संकल्प पूर्ण हुआ।मै परिवार से अकेला होकर भी भरे पुरे परिवार में रहता हूं। मुझे सभी ने अपनापन और डॉ अरविन्द जैन ने जहाज मंदिर का ट्रस्टी, सकल जैन समाज का अध्यक्ष पद का दायित्व प्रदान कर बहुत बड़ा सम्मान दिया है।आज आपने पधार कर सम्मान किया सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन जन परिजन जन तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आयोजन का संचालन गौरव जैन बंटी ने और आभार शुभम व शंखेश बोहरा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}