योजनाभोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का 25 सितंबर से आगाज, निजी ऑपरेटर्स संभालेंगे कमान

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का 25 सितंबर से आगाज, निजी ऑपरेटर्स संभालेंगे कमान

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के दशहरा मैदान से 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस योजना का संचालन निजी ऑपरेटर्स के साथ अनुबंध (पीपीपी मॉडल) के आधार पर किया जाएगा, जिससे नागरिकों को सुरक्षित, आधुनिक और सुलभ यात्रा की सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के तहत मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों को जोड़ने के लिए एक व्यापक रूट प्लान तैयार किया गया है। पहले चरण में 25 सितंबर को प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों से 351 बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

शुरुआती चरण के प्रमुख रूट (7 मुख्य शहर)

इंदौर रीजन: सबसे ज़्यादा 145 बसें चलेंगी, जिनमें 50 इंटरसिटी (शहरों के बीच) और 95 इंट्रासिटी (शहर के भीतर) रूट शामिल हैं। इंदौर से सागर, जबलपुर, शहडोल और बालाघाट जैसे दूरस्थ शहरों के रूट भी जोड़े जा रहे हैं।

भोपाल रीजन:* कुल 106 बसें चलेंगी, जिनमें 23 इंटरसिटी और 83 इंट्रासिटी रूट शामिल हैं।

जबलपुर रीजन:* कुल 67 बसें चलेंगी, जिनमें 14 इंटरसिटी और 53 इंट्रासिटी रूट शामिल हैं।

अन्य शहर:

रीवा (18 इंटरसिटी बसें)

देवास (10 इंटरसिटी बसें)

कटनी (3 बसें)

भिंड से भी विभिन्न मार्गों पर बसें दौड़ेंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}