भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

सीएम डॉ. मोहन यादव पर लगे आरोपों का BJP ने किया खंडन, बताया कांग्रेस का षड्यंत्र

सीएम डॉ. मोहन यादव पर लगे आरोपों का BJP ने किया खंडन, बताया कांग्रेस का षड्यंत्र

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- आरोप पूरी तरह निराधार

सीएम डॉ. मोहन यादव प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहें!

_परिवार के नाम पर अवैध जमीन सौदे के आरोपों को बताया गलत और भ्रामक!

भोपाल  : मध्य प्रदेश की राजनीति में उठे आरोप-प्रत्यारोप के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि यह सब कांग्रेस द्वारा रचा गया एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसका उद्देश्य जनता को भ्रमित करना है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री पर लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन और भ्रामक हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में दाखिल नामांकन के अनुसार मुख्यमंत्री और उनके परिवार की भूमि में वर्ष 2026 तक कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिससे आरोप स्वतः ही निराधार साबित होते हैं।*

 

*तथ्यों के आधार पर दिया जवाब!*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि-

मुख्यमंत्री के पास 17 एकड़ जमीन पहले थी और अब भी उतनी ही है, उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम दर्ज 12.29 एकड़ भूमि में कोई बदलाव नहीं, जिस कंपनी का जिक्र आरोपों में किया गया, उससे मुख्यमंत्री ने 2017 में ही संबंध समाप्त कर लिया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों की जमीनों में भी कोई नया इजाफा नहीं हुआ है। सभी संपत्तियां पूर्व की हैं और मास्टर प्लान लागू होने से पहले की हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जब भी प्रदेश में पिछड़े वर्ग से कोई मजबूत नेतृत्व उभरता है—चाहे उमा भारती हों, शिवराज सिंह चौहान हों या वर्तमान मुख्यमंत्री- कांग्रेस उन्हें कमजोर करने के लिए षड्यंत्र रचती है। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दों पर पीछे रहने के कारण कांग्रेस अब झूठे आरोपों का सहारा ले रही है, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है और ऐसे प्रयासों को स्वीकार नहीं करेगी।

विकास ही प्राथमिकता!

बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों, उद्योग, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास पर लगातार काम कर रहे हैं और प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

पार्टी ने भरोसा जताया कि जनता सच्चाई के साथ खड़ी रहेगी और राजनीतिक आरोपों से प्रभावित नहीं होगी!

=========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}