29 करोड़ ‘नाले में बहे’ शिवना फिर हुई मैली,विधायक का कैमरे पर फूटा गुस्सा, बोले ‘पूरा सिस्टम भ्रष्ट है’
29 करोड़ ‘नाले में बहे’ शिवना फिर हुई मैली, विधायक का कैमरे पर फूटा गुस्सा, बोले ‘पूरा सिस्टम भ्रष्ट है’
मंदसौर- शिवना शुद्धिकरण के नाम पर खर्च हुए 29 करोड़ रुपये पहली ही बारिश में बह गए। 4 मई की रात तेज बारिश के बाद शहर के गंदे नालों का पानी सीधे शिवना नदी में मिलने लगा और करोड़ों की लागत से बने चैंबर जगह-जगह ध्वस्त हो गए।
सुबह 8:30 बजे हालात का जायजा लेने शिवना तट पर पहुंचे मंदसौर विधायक विपिन जैन का कैमरे पर गुस्सा फूट पड़ा। मिडिया के कैमरे पर उन्होंने बेबाक बयान दिया
*”बारिश का पानी जो गंदे नालों से आता है, वो सारा गंदा पानी शिवना नदी में मिल रहा है। जो चैंबर बने थे वह भी टूट गए। यह योजना 29 करोड़ की मेरे कार्यकाल से पहले बनी थी और ये 29 करोड़ की योजना पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।”*
विधायक ने सिस्टम की पोल खोलते हुए आगे कहा जिसने भी यह योजना बनाई थी, बिना सोचे-समझे बनाई। जो अधिकारियों ने कहा, इस पर जनप्रतिनिधियों ने ‘यश’ कर दिया। यह योजना पूरी तरह फेल है। जैसे ही सुबह मुझे पता चला, मैं 8:30 बजे शिवना नदी पर पहुंच गया। मैंने वहीं पर जवाबदार अधिकारियों को बुलाया और इसे ठीक करवाने के लिए बोला।”
उन्होंने सीधे आरोप लगाया:विधायक बोले यह बात सही है कि जो 29 करोड़ की योजना थी, वह 100% फेल हुई हैं। ये योजना ही गलत बनाई गई। जब निर्माण कार्य चल रहा था तभी अधिकारियो, जनप्रतिनिधीयो को मजबूत निर्माण करना था। गलती अधिकारियों की भी रही है।
ये पूरा सिस्टम भ्रष्ट है। यहां के जनप्रतिनिधियों को इससे कोई मतलब नहीं। उनको तो वोट मिल रहे हैं, चुनाव जीत रहे हैं, वह क्यों बोलेंगे?
जवाबदारी सभी की है पर लेने को कोई तैयार नहीं।”


