मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ के प्राचीन तालाब का प्रशासनिक टीम द्वारा रोवर मशीन से सीमांकन किया गया

नप सभापति सोनगरा की जनहित में तालाब सीमांकन मांग रंग लाई

सीतामऊ। नगर छोटीकाशी के रियासत कालीन प्राचीन तालाब सीमांकन एवं नक्शा नवीनीकरण संबधित विगत समय मंदसौर जिला कलेक्टर महोदय एवं भू विभाग जिला अधिकारियों एवं स्थानीय अधिकारियों से सीतामऊ नगर परिषद सभापति विवेक सोनगरा के द्वारा पत्र प्रेषित कर प्रत्यक्ष मिलकर जनहित में निरंतर मांग की गई जा रही थी

, जिला भू – विभाग अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की स्वीकृति आदेश के पश्चात दिनांक 17 जून 2026 बुधवार को तालाब के सम्पूर्ण क्षेत्रफल सीमांकन नवीन नक्शा बनाने की प्रक्रिया हेतु राजस्व विभाग सीमांकन गठित दल द्वारा एवं सीतामऊ नगर परिषद द्वारा गठित प्रशासनिक सहयोग दल अमला उपस्थित में सम्पूर्ण तालाब क्षेत्रफल का सीमांकन रोवर मशीन द्वारा सीमाएं बाउंड्री स्थानों को चिन्हित किया गया एवं लाइनिंग की गई, उक्त संदर्भ विषय में सम्पूर्ण तालाब सीमांकन नक्शा नवीनीकरण संबधित कार्यों को पूरा किया गया, प्रशासनिक अधिकारियों राजस्व विभाग दल द्वारा मौके पर 10 बीघा से अधिक अतिक्रमण मुक्ति हेतु स्थान को चिन्हित कर लाइनिंग कर आगामी नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

उक्त तालाब सम्पूर्ण सीमांकन क्षेत्रफल 100 बीघा से अधिक नवीनीकरण नक्शे पंचनामा कार्यवाही के अनुसार अतिशीघ्र नगर परिषद सीतामऊ द्वारा टारफेंसिंग पोल लगाए जाएंगे,इस अवसर पर मौके स्थल पर उपस्थित सीतामऊ नप. अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं उपाध्यक्ष सुमित रावत, सभापति पार्षद विवेक सोनगरा जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों सीतामऊ अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग, तहसीलदार मोहित सीनम, मुख्य राजस्व निरीक्षक प्रभारी नितेश घाटिया, कस्बा पटवारी विकास राठौर, सहयोगी राजस्व दल, नप प्रशासन सहयोगी दल, वीडियोग्राफी टीम,पत्रकारगण, प्रशासनिक अमला जनसमुदाय उपस्थित रहे सीतामऊ नगर परिषद सभापति पार्षद विवेक सोनगरा ने शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों अधिकारियों का तालाब सीमांकन करने सहयोग के लिए जनहित में आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}