19 जून को शामगढ़ में हल्दी घाटी का सच एवं महाराणा प्रताप पर व्याख्यान

19 जून को शामगढ़ में हल्दी घाटी का सच एवं महाराणा प्रताप पर व्याख्यान
शामगढ़। महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती के अवसर पर शामगढ़ राजपुत समाज द्वारा 19 जून को सायं 7 बजे कृषि उपज मंडी परिसर में हल्दी घाटी का सच एवं महाराणा प्रताप के जीवन पर व्याख्यान का आयोजन रखा गया है जिसमें विहिप के अंतर्राष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला मुख्य वक्ता रहेंगे।
आयोजन समिति के कु.बलवंत सिंह पंवार , ठा.हेमंत सिंह चंद्रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुवे बताया कि हल्दी घाटी युद्ध के साढ़े चार सो साल से फैलाए जा रहे ऐतिहासिक झूठ को खारिज कर दुनिया के सामने महाराणा प्रताप की जीत महासत्य बताना ही जाना चाहिए ।ताकि आने वाली पीढ़ी को सत्य पता चल सके। हल्दी घाटी के युद्ध मै महाराणा प्रताप की विजय हुई थी इसी को लेकर यह व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर गांव गांव संपूर्ण हिंदू समाज सहित राजपूत समाज को आमंत्रित किया गया है।श्री पंवार ने समस्त हिंदू समाज सामाजिक संगठन धार्मिक रचनात्मक संगठनों के प्रमुखों से अनुरोध किया है कि अधिक संख्या मै पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाए।


