7400 से अधिक मेधावी छात्रों को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने खुद की सवारी! भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, खातों में ट्रांसफर की राशि

भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 11 मेधावी छात्रों को सौंपी चाबी
नए नियम लागू- स्कूल टॉपर और 12वीं में 70% अनिवार्य, पेट्रोल वाहन पर 90 हजार और ई-स्कूटी पर 1.20 लाख का प्रावधान, कोटेशन प्रक्रिया से मिलेगी राशि
भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन के लिए राशि दी गई।
CM ने की कार्यक्रम की शुरुआत
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की और पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में वाहन खरीदने के लिए राशि ट्रांसफर की। इस दौरान मुख्यमंत्री खुद ई-स्कूटी पर सवारी करते नजर आए।
प्रतीकात्मक रूप से सौंपी चाबी
कार्यक्रम के दौरान कुछ विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी भी सौंपी गई। मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा भी की।
योजना के नियमों में बड़ा बदलाव
इस साल योजना के नियमों में बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थी का अपने स्कूल में प्रथम स्थान पर होना और कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। पहले यह क्राइटेरिया अलग था।
कितनी मिल रही है राशि?
पेट्रोल वाहन के लिए अधिकतम 90 हजार रुपये और ई-स्कूटी के लिए 1.20 लाख रुपये तक की राशि दी जाती है। योजना के तहत वाहन खरीदने से पहले शोरूम से कोटेशन लेकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होती है, जिसके बाद राशि खाते में आती है।



