मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ
छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीतामऊ में हुआ लाइव प्रसारण

छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीतामऊ में हुआ लाइव प्रसारण
सीतामऊ। सीतामऊ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रविवार को महाराणा प्रताप लदूना चौराहे पर राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बताया कि देश के युवा जाग रहे हैं और समझ रहे हैं कि कैसे पूरी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करके उनके भविष्य को अंधकार में धकेला जा रहा है।
सीतामऊ लाइव प्रसारण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने युवाओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार, अधिकार और भविष्य के मुद्दों पर कार्यक्रम को लाइव देखा और वक्ताओं के विचार सुने। इस दौरान युवाओं की भागीदारी और उनके मुद्दों को लेकर चर्चा भी हुई।



