मध्यप्रदेशरतलाम

रतलाम जिले के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में 22 सितंबर को होगा “उमंग दिवस” का आयोजन

रतलाम जिले के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में 22 सितंबर को होगा “उमंग दिवस” का आयोजन

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम ने बताया कि उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम जिले के समस्त शा. हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 22 सितंबर 2026 को “उमंग दिवस” का आयोजन किया जाएगा।

उमंग दिवस का आयोजन “उमंग है तो जिंदगी में रंग है चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” की थीम पर आयोजित होगा। यह दिवस नई ऊर्जा, नई उमंग एवं नए उत्साह सहित स्वर्णिम अवसर को भुनाने का समय है।

इस अवसर पर उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस से संबंधित उत्साहवर्धन एवं प्रेरणादायी गतिविधियाँ, ‘जोश टॉक’ के माध्यम से बालिकाओं में ‘सशक्त’ आत्मरक्षा के प्रति निर्भीकता भरें, गुड टच बैड टच, पॉक्सो एक्ट (POCSO), ऑनलाइन एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930), टेली मानस, मानसिक तनाव प्रबंधन, बालिकाओं को बाल अधिकार, पोषण और लाडो अभियान का आयोजन होगा। जिला, विकासखण्ड एवं संकुल स्तरीय निरीक्षण दल लगभग सभी विद्यालयों में निरीक्षण भी करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}