उज्जैन

नन्हे संघपतियों ने जगाई धर्म-संस्कारों की अलख

नन्हे संघपतियों ने जगाई धर्म-संस्कारों की अलख, 45 तपस्वियों का भव्य बहुमान संघ यात्रा में बच्चों ने दिया नई पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का संदेश

असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद जिला उज्जैन

खाचरौद। गुरूराज जन्म द्विशताब्दी “सुयं मे” वर्षावासोत्सव–3 चातुर्मास के अंतर्गत रविवार को खाचरौद धर्म, तप, त्याग और संस्कारों के मंगल संदेश से सराबोर रहा। पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा की समुदायवर्ती साध्वी श्री शाश्वतप्रिया श्रीजी म.सा. आदि ठाणा–4 की निश्रा में सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

आयोजन का सबसे आकर्षक दृश्य नन्हे बच्चों की संघ यात्रा रही। पारंपरिक धार्मिक वेशभूषा में सजे बाल संघपतियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। राजेन्द्र सूरि पौषधशाला से नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर तक निकली यात्रा ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया।

नागदा रोड स्थित शिवानी गार्डन में 45 आगम एकासन तपस्वियों का बहुमान कर समाजजनों ने उनके कठिन तप, त्याग और संयम की भावपूर्ण अनुमोदना की। महेश्वरी भवन में नवकारसी के बाद संघ यात्रा निकली तथा बहुमान समारोह के पश्चात स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ। तपस्वियों की साधना और नन्हे संघपतियों की सहभागिता ने धर्म के साथ बाल संस्कारों की मजबूत नींव का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}