देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

समृद्धि परियोजना के तहत 40 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 16 में संभावित आनुवंशिक विकारों की आशंका

समृद्धि परियोजना के तहत 40 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 16 में संभावित आनुवंशिक विकारों की आशंका

 

ब्रह्मपुर, गोरखपुर, 25 नवंबर। समृद्धि परियोजना के अंतर्गत दिव्यांग एवं संभावित जन्मजात, वंशानुगत तथा आनुवंशिक विकारों से प्रभावित बच्चों की समय रहते पहचान और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), ब्रह्मपुर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय आकलन शिविर का आयोजन किया गया।पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (PGSS) एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर के शरीर रचना विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस शिविर में एम्स गोरखपुर के शरीर रचना विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक मिश्रा के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।शिविर में ब्रह्मपुर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे कुल 40 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय आकलन किया गया। इनमें से 16 बच्चों में जन्मजात, वंशानुगत अथवा आनुवंशिक विकारों की आशंका सामने आने पर उनके रक्त के नमूने एकत्रित किए गए। इन नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कर संभावित बीमारियों एवं विकारों की पहचान की जाएगी।एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अभिभावकों को बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें परिणामों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आगे के उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श में भी सहयोग किया जाएगा।इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में संभावित जन्मजात एवं आनुवंशिक विकारों की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार, चिकित्सकीय मार्गदर्शन और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।शिविर में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के निदेशक फादर शाजी जोसेफ एम., प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईश्वर लाल, पीएचसी की स्वास्थ्य टीम तथा समृद्धि परियोजना की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के अंत में समृद्धि परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक आनंद शंकर पांडेय ने एम्स गोरखपुर की चिकित्सकीय टीम एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर के सभी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आकलन शिविर दिव्यांग बच्चों की समय पर पहचान, उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}