26 को सीतामऊ में श्रीराम विद्यालय के सामने बालाजी आई-केयर एंड ऑप्टिकल पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

26 को सीतामऊ में श्रीराम विद्यालय के सामने बालाजी आई-केयर एंड ऑप्टिकल पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
सीतामऊ। गोमाबाई नेत्रालय, नीमच द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति नीमच के आर्थिक सहयोग एवं जिला अंधत्व निवारण समिति मंदसौर की प्रशासनिक अनुमति से 26 नवंबर 2026, गुरुवार को सीतामऊ में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन बालाजी आई-केयर एंड ऑप्टिकल, श्रीराम विद्यालय के सामने, एसबीआई बैंक के पास किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
शिविर में आंखों की नजर, चश्मे, कालापानी, मोतियाबिंद, नासूर एवं पर्दे की बीमारी सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच निःशुल्क की जाएगी। जांच के बाद ऑपरेशन योग्य मरीजों को उचित उपचार की सलाह दी जाएगी। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को उसी दिन गोमाबाई नेत्रालय ले जाने के लिए निःशुल्क बस की व्यवस्था रहेगी। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर से रेफर होने वाले मरीजों को मोतियाबिंद के अलावा अन्य ऑपरेशन करवाने पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि आधुनिक तकनीक से अब मोतियाबिंद का ऑपरेशन बिना टांके के मात्र 10 से 15 मिनट में किया जा सकता है। इसके लिए गर्मी या सर्दी के मौसम का इंतजार करना आवश्यक नहीं है। शिविर में आने वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा स्वयं या परिजन का मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आएं।
शिविर में पूर्व पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8349302371 एवं 8982552371 पर संपर्क किया जा सकता है। गोमाबाई नेत्रालय नीमच के फोन नंबर 07423-220122 एवं 491010.
बालाजी आई-केयर एंड ऑप्टिकल, सीतामऊ।**



