रतलामताल

मड़ावदा के माधव बैरागी को मिली महंत की पदवी रामोला मंदिर के उत्तराधिकारी घोषित

108 महंत नरसिंहदास जी महाराज ने विधि-विधान से सौंपी जिम्मेदारी

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

मड़ावदा। ग्राम मड़ावदा के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि यहां के नरसिंह मंदिर के पुजारी जीवनदास बैरागी के बड़े पुत्र माधव बैरागी को महंत की पदवी से अलंकृत किया गया है। ग्राम बरड़िया गोयल स्थित रामोला मंदिर के 108 महंत नरसिंहदास जी महाराज ने धार्मिक परंपराओं एवं विधि-विधान के साथ माधव बैरागी को महंत की पदवी प्रदान करते हुए मंदिर का अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।

इस अवसर पर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार माधव बैरागी को महंत पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके महंत घोषित होने की खबर मिलते ही ग्राम मड़ावदा सहित आसपास के क्षेत्र के समाजजनों एवं श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इस गरिमामय अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने माधव बैरागी को महंत की पदवी प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

माधव बैरागी को मिली यह धार्मिक जिम्मेदारी न केवल उनके परिवार, बल्कि संपूर्ण ग्राम मड़ावदा के लिए भी गौरव का विषय बनी हुई है। ग्रामवासियों ने आशा व्यक्त की कि वे श्रेय एवं अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, श्रद्धा एवं समर्पण के साथ करते हुए धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}