स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की जन-जागरण रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की जन-जागरण रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शामगढ़। बिजली उपभोक्ताओं पर दबाव बनाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी शामगढ़ द्वारा जन-जागरण रैली निकाली गई। रैली कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक स्थित शिव हनुमान मंदिर पहुंची, जहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
ज्ञापन में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने, उपभोक्ताओं को डराने-धमकाने वालों पर कार्रवाई करने तथा आमजन की समस्याओं का संतोषजनक निराकरण होने तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की गई।
बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस मजबूती से जारी रखेगी।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर सिंह पंवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी, मेहन्द्र पोरवाल, प्रमोद फरक्या, रहमान मंसूरी, पवन पाण्डेय, पंकज मुजावदिया, सहित समस्त कार्यकता मौजूद रहे



