धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलासीतामऊ

कार्तिक पूर्णिमा को सैकड़ों कि संख्या में महिलाओं ने परिवार के साथ बसई चंबल में किया दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा मन कि शीतलता और आध्यात्मिक चेतना प्रदान करती, इस दिन नदियों में स्नान दीपदान और दान का विशेष महत्व 

सीतामऊ।मंदसौर जिले के बसई चंबल नदी का शास्त्रों में भी उल्लेख मिलता है इसे चर्मरारवंति कहा गया। वहीं लोक मान्यता में इसे गंगा कि तरह पवित्र नदी कहा जाता है यही कारण है कि यहां पर लोग इसे क्षेत्र कि गंगा माता कहते हैं। यहां पर आज 24 नवंबर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा को सैकड़ों कि संख्या में महिलाओं ने परिवार के साथ दीपदान किया। और भगवान विष्णु लक्ष्मी और भगवान शिव कि प्रार्थना कि तथा सूर्य देव को अर्घ दिया।

कार्तिक पूर्णिमा की शीतल चांदनी और देव दीपावली की दीपमालाएं हमें आध्यात्मिक चेतना प्रदान करती है।यह पर्व केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि मन की मलिनता, अहंकार और अज्ञान को दूर कर भीतर ज्ञान और निर्मल मन बनाती है। इस दिन पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान, दीपदान, पूजा-पाठ, ध्यान और दान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता धरती पर उतरकर दीपोत्सव मनाते हैं।कार्तिक मास में विष्णु उपासना, तुलसी पूजा, दीपदान और साधना का महत्व है इसे त्रिपुरारी या त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि इसी दिन विष्णु ने सृष्टि की रक्षा और वेदों के संरक्षण के लिए मत्स्य अवतार लिया था। इसलिए विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी की पूजा और शिव आराधना का महत्व है। तारकासुर के तीन पुत्रों ने तपस्या कर ब्रह्मा से त्रिपुर आकाश में बसाए जिनसे जनमानस में दुःख भय था। उस त्रिपुर को भगवान शिव ने विनाश कार्तिक पूर्णिमा को किया जिस पर इस विजय पर देवताओं ने शिव की स्तुति की और दीप जलाकर उत्सव मनाया। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर देवताओं की दीपावली, यानी देव दीपावली मनाई जाती है।कार्तिक पूर्णिमा पर नदी सरोवर में स्नान करने का महत्व है धार्मिक मान्यता है कि इससे पापों का क्षय और पुण्य की प्राप्ति होती है।

मान्यता है कि इस दिन देवता नदी सरोवर गंगा तट पर आते हैं। जहां पर और प्रवाहित कर भगवान शिव विष्णु और लक्ष्मी की आराधना करते हैं। जिससे सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस दिन प्रदोष काल में दीपदान का विशेष महत्व है।श्रद्धालु मंदिरों, तुलसी के पौधों, घरों और नदी तटों पर दीप जलाते हैं। दीपक की लौ अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। अन्न, वस्त्र और तिल का दान, गौसेवा तथा जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व सिख धर्म में भी विशेष है। इसी दिन प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाता है। गुरुद्वारों में अखंड पाठ, कीर्तन, अरदास और नगर कीर्तन आयोजित किए जाते हैं।

जैन धर्म में भी कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गुजरात के पालिताना स्थित शत्रुंजय पर्वत की तीर्थ यात्रा इस दिन की प्रमुख परंपरा है। बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु यहां मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हैं। यह यात्रा आत्मचिंतन, संयम, अहिंसा और आत्मशुद्धि का प्रतीक मानी जाती है।

हैं। यह पर्व हमें भगवान शिव की त्रिपुरासुर पर विजय, भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार और गुरु नानक देव की मानवता की शिक्षाओं का स्मरण कराता है। इसकी असली सार्थकता तभी है, जब दीपों की रोशनी हमारे विचारों और व्यवहार को भी प्रकाशित करे। मन से अहंकार, क्रोध और अज्ञान का अंधकार दूर हो, जरूरतमंदों के जीवन में मदद का भाव जागृत करने वाला पर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}