मंदसौर जिलासीतामऊ

19 को सीतामऊ में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का होगा आयोजन

19 को सीतामऊ में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का होगा आयोजन

सीतामऊ।राजपूत समाज संगठन तहसील शाखा सीतामऊ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 19 जून 2026, शुक्रवार को सीतामऊ में महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती समारोह भव्य रूप में मनाई जा रही है। जयंती समारोह श्री रघुवीर राजपूत बोर्डिंग हाउस से चल समारोह सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर पुनः मुख्य समारोह स्थल श्री रघुवीर राजपूत बोर्डिंग हाउस पहुंचेगा,

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री सुधीर गुप्ता तथा महाराजा श्री पुरन्जयसिंह राठौर सीतामऊ कि अध्यक्षता में एवं विशेष अतिथि श्री बंशीलाल गुर्जर सांसद, राज्यसभा, श्री अशोकसिंह मेहतवाला केन्द्रीय अध्यक्ष मेवाड़ श्रत्रिय महासना, उदयपुर श्री नारायणसिंह बडोली अध्यक्ष जौहर स्मृति संस्थान, चित्तोडगढ़ ,‌ श्रीमती निर्मलाकुंवर राठौड महिला उपाध्यक्ष- जौहर स्मृति संस्थान, चितोडगढ़,‌ श्रीमती दुर्गा डॉ विजय पाटीदार अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री हरदीपसिंह डंग क्षेत्रिय विधायक सीतामऊ सुवासरा, श्री विपीन जैन विधायक मंदसौर, श्री दिलीपसिंह परिहार विधायक नीमच, श्री भारतसिंह दीपाखेड़ा पूर्व विधायक, सीतामऊ श्री यशपालसिंह सिसौदिया पूर्व विधायक, श्री के. के. सिंह कालूखेड़ा सदस्य राज्य वित्त आयोग म.प्र. शासन, श्री डी. डी. सिंह राणावत,‌ संभाग प्रभारी नेवाड़ क्षत्रिय महासभ, बासवाडा, कुंगरपुर, प्रतापगढ़, श्री भगवतसिंह चुंडावत इतिहास शोधकर्ता, भीलवाड़ा, श्री सुरेन्द्रसिंह खेजड़िया सरंक्षक जिला राजपूत समाज संगठन, श्री रघुनाथसिंह काचरिया जिलाध्यक्ष- जिला राजपूत समाज संगठन, श्री जीवनसिंह शेरपुर करणी सेना परिवार प्रमुख म.प्र., श्री शिवप्रतापसिंह पिपल्याहामा करणी सेना प्रमुख म.प्र., श्री मनोज शुक्ला अध्यक्ष नगर परिषद, सीतामऊ , श्री ओमसिंह माटी पूर्व सदस्य, जिला पंचायत मंदसौर, श्री महेन्द्रसिंह फतेहगढ़ पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत सीतामऊ के अतिथि में आयोजित होगा।

आयोजन को लेकर राजपूत समाज संगठन तहसील अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह राठौड़ सचिव कुं शैलेन्द्र सिंह पंवार कोषाध्यक्ष कुं लालसिंह राठौड़ ने समाज जनों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपनी पारम्परिक वेशभूषा में परिवार के सदस्यों तथा इष्टमित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनावें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}