सेवा ही संकल्प के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सेवा ही संकल्प के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
पंकज बैरागीसुवासरा ।तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुराडिया प्रताप के नई आबादी क्षेत्र स्थित आंगनवाड़ी भवन पर ‘सेवा ही संकल्प’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गईं। रंगोली के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदेशों को दर्शाया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ गांव की मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान उपस्थितजनों ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे महिलाओं की प्रतिभा को मंच मिलने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी पहुंचे।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।



