समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 04 मई 2026 सोमवार

//////////////////////////////////
आयुष्मान योजना बनी जीवनदायिनी: ऋषि पोरवाल के लिए आयुष्मान कार्ड बना रक्षा कवच
मंदसौर 3 मई 26/ मंदसौर अनुयोग हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड की मदद से इलाज करवा रहे ऋषि पोरवाल पिता प्रकाश पोरवाल की दास्तान कुछ इस प्रकार हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा निवासी 31 वर्षीय श्री ऋषि पोरवाल का जीवन अचानक एक बड़े संकट से गुजरने लगा। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले ऋषि अपने परिवार के सहारे और मेहनत के बल पर जीवन जी रहे थे। लेकिन 29 जनवरी से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी, जिसने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया।
धीरे-धीरे स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें पैरालिसिस (लकवा) का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही गले में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे सांस लेने और बोलने में भी कठिनाई होने लगी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार के लिए इतना बड़ा इलाज कराना लगभग असंभव था। हर दिन बढ़ती बीमारी और घटती उम्मीदें परिवार को तोड़ने लगीं।
ऐसे कठिन समय में उन्हें मंदसौर के अनुयोग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर मानते हुए तुरंत इलाज शुरू किया। गले की समस्या के कारण उनका ऑपरेशन किया गया और उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। यह समय न सिर्फ मरीज बल्कि पूरे परिवार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।
इसी दौरान एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आया आयुष्मान कार्ड। इस योजना के तहत ऋषि को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिला। जहां एक ओर परिवार आर्थिक बोझ के तले दबा हुआ था, वहीं इस योजना ने उन्हें राहत दी और बिना किसी चिंता के इलाज जारी रखने का रास्ता खोल दिया।
डॉक्टरों की मेहनत, सही समय पर मिला इलाज और मरीज की मजबूत इच्छाशक्ति ने धीरे-धीरे चमत्कार करना शुरू किया। जो मरीज कभी जीवन के लिए संघर्ष कर रहा था, वह अब लगभग 70 प्रतिशत स्वस्थ हो चुका है। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि वे अब वेंटिलेटर सपोर्ट से बाहर आ चुके हैं और खुद से सांस ले पा रहे हैं।
आज ऋषि पोरवाल की कहानी सिर्फ एक मरीज के ठीक होने की कहानी नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, उम्मीद और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग की एक जीवंत मिसाल है। यह दर्शाती है कि यदि समय पर सही सहायता मिल जाए, तो सबसे कठिन परिस्थितियों से भी बाहर निकला जा सकता है।
साथ ही यह कहानी यह भी बताती है कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव ला रही हैं।
==========
मंदसौर । बच्चे धार्मिक शिक्षा के साथ लोकिक शिक्षा के क्षेत्र मे भी सफलता प्राप्त करे उक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार महावीर प्रकाश अग्रवाल ने श्री पार्श्व महिला मडल एव वीर सागर पाठशाला के बच्चो द्वारा 1008 श्री पार्श्व नाथ दिगम्बर जिनालय आदिनाथ विहार के 18 वे स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे व्यक्त किए सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने संबोधित करते हुए पाठशाला संचालिका सारिका दोशी राजेश्वरी दोशी साधना बड़जात्या द्वारा बच्चो कौ धार्मिक संस्कारो से पोषित करने की भुरी भुरी प्रशसा की इस अवसर पर श्री महावीर दोशी भावगत ने मन्दिर जी की स्थापना से जुडे वरिष्ठ समाज जनो की सेवाओ का स्मरण किया=====
आबकारी विभाग ने ग्राम बानीखेड़ी में अवैध शराब व सामग्री जब्त की
मंदसौर 3 मई 2026/ जिला आबकारी अधिकारी श्री रामहंस पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बानीखेड़ी में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर हाथभट्टी निर्मित अवैध शराब, लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लहान एवं कच्ची हाथ भट्टी निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई।
उक्त मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जब्त की गई मदिरा, लहान एवं सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1,53,000 रुपये आंका गया है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री कर्मेंद्र सिंह सांवले सहित विभागीय दल का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। फोटो संलग्न
========
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की द्वितीय परीक्षा 7 मई से
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के प्रवेश-पत्र वेबसाइट पर किए अपलोड
मंदसौर 3 मई 2026/ प्रदेश में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की द्वितीय परीक्षा 7 मई से प्रारंभ हो रही है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के प्रवेश-पत्र MPONLINE के पोर्टल www.mpbse.mponline.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।
=========
मशरूम कल्टिवेशन की ट्रेनिंग 12 दिवसीय निशुल्क ग्रामीण क्षेत्र के युवक एवं युवतियों के लिए
प्रशिक्षण हेतु आवेदन की तिथि प्रारंभ 10 मई 2025 केवल 25 सीट उपलब्ध
मंदसौर 3 मई 2026/ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सर्किट हाउस से पहले, नई आबादी थाने के पास, मन्दसौर द्वारा 10 मई 2026 मशरूम कल्टिवेशन प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा । जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है, सीट पूरी होने पर आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा ।
इन प्रशिक्षणो का लाभ गामीण अंचल के युवक/पुरुष जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो उन्ही को मिलेगा।
इस प्रशिक्षण मे आवास, भोजन व नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
प्रशिक्षण के दौरान इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयो के बैंकिग संबंधी सभी जानकारियों एवं समस्याओ का समाधान भी इस प्रशिक्षण के दौरान किया जायेगा।
प्रशिक्षणार्थी 2 नये पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एवं राशन कार्ड एवं समग्र आईडी की छायाप्रति के साथ आवेदन सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ग्गप्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सर्किट हाउस से पहले, नई आबादी थाने के पास, मन्दसौर में जमा करा सकते है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमो का अधिक से अधिक लाभ उठावे।
संस्थान मे संपर्क सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक व्यक्तिशःय एवं अन्य जानकारी मोबाईल न. 6269058449, 7999852839 8435806297, 9111858590 पर भी प्राप्त कर सकते है।
===========
डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा एजेंट का चयन हेतु साक्षात्कार 22 मई को
मंदसौर 3 मई 26 / डाकघर अधिक्षक द्वारा बताया गया कि कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा भारतीय डाक विभाग की लोकप्रिय बीमा योजना डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा ( पीएलआई एवं आरपीएलआई ) के व्यवसाय हेतु डायरेक्ट एजेंट का चयन किया जाना है। मंदसौर एवं नीमच जिले के डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा ( पीएलआई एवं आरपीएलआई ) बीमा क्षेत्र के व्यवसाय हेतु इच्छुक उम्मीदवार इस हेतु आवेदन कर सकते है।
साक्षात्कार का आयोजन 22 मई 2026 को समय 12:00 बजे से किया जाएगा। इस हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आवेदक आवेदन कर सकते है। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वी पास या समकक्ष (राज्य / केंद्रीय बोर्ड ) होनी चाहिए एवं कम्प्युटर व स्थानीय क्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए। उपरोक्त अहर्ताएं पूर्ण करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन तथा बायोडाटा के साथ उक्त समयावधि मे कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग,मंदसौर मे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है। आवेदक अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9691556634 पर संपर्क कर सकते है।
===========
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2026-27 हेतु MPTAAS पोर्टल प्रारंभ
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 मई तक आवेदन करें
मंदसौर 3 मई 26 / पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन हेतु MPTAAS पोर्टल प्रारंभ हो चुका है। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि उनकी संस्था में अध्ययनरत पात्र नवीनीकरण विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन MPTAAS पोर्टल पर समय पर प्रस्तुत कराए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो एवं सभी पात्र विद्यार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।
=========
गुजराती सेन समाज के जिला संरक्षक पद पर सतीश गुजराती नियुक्त
मंदसौर। गुजराती सेन समाज की संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और समाज को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंदसौर गुजराती सेन समाज के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष श्री बलराम राठौड़ ने संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शंभुसेन राठौर की अनुशंसा पर गरोठ के सतीश गुजराती को जिला गुजराती सेन समाज का जिला संरक्षक नियुक्त किया गया। सतीश गुजराती वर्तमान में गरोठ के नगर परिषद में लोक निर्माण सभापति है। सतीश गुजराती के अनुभव और सक्रियता से समाज के संगठन को जिले भर में नई मजबूती मिलेगी।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिले भर से समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। शुभकामनाएँ देने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. राजेश बोराना, अनिल वप्ता, डॉ. राजेश परमार, अंतिम देवड़ा, अशोक परमार, प्रहलाद परिहार, अर्जुन सेन राठौड़, राकेश सेन सम्राट, अनिल परिहार, हरीश परमार (गिगल), जगदीश परमार (रलायता), मनीष सेन राठौड़ (मोनू), विजय परमार (जागीरदार) एवं राजेश परिहार सहित अनेक समाजजन सम्मिलित हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि नव-नियुक्त जिला संरक्षक समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
=======
माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न- महेश (बंकट) सोमानी अध्यक्ष और पंकज डागा बने सचिव
मंदसौर। श्री माहेश्वरी समाज मंदसौर के अध्यक्ष एवं सचिव पद हेतु रविवार, 3 मई को रुद्राक्ष माहेश्वरी भवन में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनाव में समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणाम स्वरूप महेश (बंकट) सोमानी को समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सचिव पद के लिए पंकज डागा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिनेश डागा और निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट नवीन कुमार जैन (कोठारी) ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला था, जिसमें महेश (बंकट) सोमानी, गोपालदास पसारी और महेंद्र दुरग चुनावी मैदान में थे। समाज के कुल 236 मतदाताओं में से 199 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान डाले गए मतों में से 3 मत निरस्त पाए गए।
मतगणना में महेश (बंकट) सोमानी ने सर्वाधिक 85 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी गोपाल दास पसारी को 59 मत और महेंद्र कुमार दुरग को 52 मत प्राप्त हुए। बहुमत के आधार पर निर्वाचन अधिकारियों ने महेश (बंकट) सोमानी को आधिकारिक रूप से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। दूसरी ओर, सचिव पद के लिए केवल पंकज डागा का ही नामांकन प्राप्त हुआ था, जिसके चलते उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध सचिव चुन लिया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
========
धैर्य प्रताप सिंह कुशवाह ने प्राप्त की बड़ी उपलब्धि
मन्दसौर। मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री महेंद्र प्रताप सिंह परिहार के नाती एवं गौरव अलका सिंह कुशवाह के सुपुत्र मास्टर धैर्य प्रताप सिंह कुशवाह ने मध्य प्रदेश प्रांतीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा यू सी मास एवं अबेकस अर्थमेटिक मैथ्स में प्रदेश स्तर पर टॉप 5 में स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है।प्रदेश भर के 5000 प्रत्याशियों में धैर्य प्रताप सिंह ने 4था स्थान प्राप्त किया है। खास बात ये है कि इस प्रतियोगिता में वे सबसे कम उम्र के प्रतियोगी थे । उनकी उम्र मात्र 6वर्ष है जबकि बाकी सारे प्रतियोगी उनसे उम्र में बहुत बड़े थे।
इस उपलब्धि से उन्होंने पूरे प्रदेश में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। सभी की तरफ से उनको राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना।
वर्षा जल संग्रहण की तैयारी का यही सही समय है
वर्षा जल संग्रहण तकनीक की स्थापना हेतु अनुराग संस्था से निःशुल्क मार्गदर्शन* *प्राप्त करें
जल गंगा संवर्धन अभियान में अपना अनमोल योगदान दें
मन्दसौर (निप्र) आपके घर में कुआ या नलकूप होने पर भी आप जल संकट, खारे पानी या मोरे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सबसे सरल व आसान उपाय है – “छतीय वर्षा जल संग्रहण तकनीक की स्थापना” ।
यदि आप अपने सपनों का नया घर बनाने जा रहे हैं तो आप मकान बनाने से पूर्व ही अनुराग संस्था से निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त कर बिना किसी अतिरिक्त व्यय व बिना किसी परेशानी के “छतीय वर्षा जल संग्रहण तकनीक” की स्थापना कर भविष्य में जल संकट की संभावना से मुक्ति पाएं व साथ ही शासन द्वारा चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान में अपना अनमोल योगदान दें ।
जिस प्रकार से एक किसान वर्षा पूर्व अपने खेत तैयार करता है ठीक उसी तरह से जल संकट निपटने के लिए तैयारी का यह उचित समय है ।
उक्त विचार गोपालकृष्ण पंचारिया ने व्यक्त किए । वे अनुराग संस्था द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को जल संवर्धन, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली जाने वाली जनजागरण पदयात्रा के अवसर पर अपनी भावना व्यक्त कर रहे थे ।
अनुराग जनजागरूकता पदयात्रा में रमेश सोनी, सत्यनारायण भूरिया, श्रीचंद भावनानी, इंजी. एस. के. जैन, शंभूसेन राठौर, रामचंद्र रैकवार, राजनारायण भटनागर, बंशीलाल टांक, हरिशंकर शर्मा आदि गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया ।



