
आधी रात मचा हड़कंप, 7-8 लोग गंभीर रूप से झुलसे – कई घायलों की हालत नाजुक
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में एसी ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 से 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
आधी रात मचा हड़कंप
घटना रविवार तड़के करीब 2-3 बजे की बताई जा रही है। एसी में धमाके के साथ आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। आधी रात को हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। झुलसे हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है।



