आज 17 सितंबर 2026 गुरुवार का पंचांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️
🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 17 सितंबर 2026 गुरुवार का पंचांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 17 सितंबर 2026 गुरुवार का पंचांग
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
मास: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि – 17 सितंबर को सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक
वार: गुरुवार
ऋतु: वर्षा ऋतु
नक्षत्र: अनुराधा शाम 07:53 तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा।
योग: विष्कम्भ दोपहर 12:50 तक, तत्पश्चात प्रीति।
करण: तैतिल सुबह 10:47 तक, तत्पश्चात गर रात्रि 11:51 तक।
आज के शुभ मुहूर्त –
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:08 से 12:57 तक।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:33 बजे से सुबह 5:20 बजे तक
प्रातः सायं – प्रातः 4:57 से प्रातः 6:07 तक
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2:18 बजे से 3:07 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 6:24 बजे से शाम 6:47 बजे तक
सायंकाल संध्या – 6:24 अपराह्न से 7:34 अपराह्न तक
अमृत काल- सुबह 8:24 बजे से 10:10 बजे तक
आज के अशुभ समय-
राहुकाल: दोपहर 02:04 से 03:36 तक
यमगण्ड: सुबह 06:26 से 07:58 तक।
गुलिक काल: सुबह 09:30 से 11:01 तक
चंद्रोदय और सूर्योदय का-
सूर्योदय का समय- 06:07
सूर्यास्त का समय- 18:16
चन्द्रोदय- 11:50
चन्द्रास्त- 22:06
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में यात्रा से बचें।
उपाय: यदि आज दक्षिण दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से निकलने से पहले पीली सरसों, दही या जीरा खाकर निकलें। साथ ही भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का ध्यान करें।
गुरुवार के दिन का चौघड़िया
शुभ – 06:06 – 07:37
रोग – 07:37 – 09:08
उद्वेग – 09:08 – 10:40
चर -10:40 – 12:11
लाभ -12:11 – 13:42
अमृत – 13:42 – 15:13
काल – 15:13 – 16:44
शुभ- 16:44 – 18:15
गुरुवार की रात का चौघड़िया
अमृत -18:15 – 19:44
चर – 19:44 – 21:13
रोग – 21:13 – 22:42
काल – 22:42 – 00:11,18 सितंबर
लाभ – 00:11 – 01:40, 18 सितबर
उद्वेग – 01:40 – 03:09, 18सितंबर
शुभ- 03:09 – 04:38, 18 सितंबर
अमृत – 04:38 -06:07,18 सितंबर
नौ ग्रहों का गोचर
- सूर्य: सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश (कन्या संक्रांति)।
- बुध: पहले से कन्या राशि में विराजमान हैं, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होता है।
- चंद्रमा: वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं।
- गुरु (बृहस्पति): कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं।
- मंगल: कर्क राशि में स्थित हैं।
- शुक्र: तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।
- शनि: मीन राशि में वक्री या गोचररत हैं।
- राहु: कुंभ राशि में स्थित हैं।
- केतु: सिंह राशि में स्थित हैं।
व्रत त्यौहार
- विश्वकर्मा जयंती / पूजा: आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी। कारखानों, उद्योगों और औजारों का पूजन विशेष रूप से होगा।
- सूर्य षष्ठी व्रत: आज सूर्य षष्ठी का व्रत भी रखा जाएगा।
आज 17 सितंबर 2026 गुरुवार का राशिफल
मेष राशि
आज मन कुछ ज्यादा ही चंचल रह सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए जरूरी है कि बड़े निर्णय लेते समय दिल के साथ दिमाग की भी सुनें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दिन सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
घर-परिवार से जुड़े मामलों में आज थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। भूमि, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कुछ अड़चन सामने आ सकती हैं। आपका और माता का स्वास्थ्य भी ध्यान मांग रहा है। मन में चिंता बनी रह सकती है, हालांकि व्यापार की स्थिति संभली हुई रहेगी। मां काली का स्मरण करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
आज आपका साहस और पराक्रम आपको आगे बढ़ाएगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा उत्साह भी नुकसान करा सकता है। किसी काम को साबित करने की जिद में अपनी क्षमता से अधिक दबाव न लें। नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। अच्छी बात यह है कि प्रेम और संतान के मामले में दिन बेहद सकारात्मक रहेगा और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि-:
यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा
सिंह राशि
आज मन में घबराहट और बेचैनी कुछ ज्यादा रह सकती है। छोटी-छोटी बातों का मानसिक दबाव न बनने दें और खुद को आराम देने का प्रयास करें। राहत की बात यह है कि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में परिस्थितियां काफी अच्छी रहेंगी। व्यापार में भी शानदार परिणाम मिल सकते हैं और सरकारी क्षेत्र से जुड़े किसी काम में लाभ की संभावना है। सुबह सूर्य को जल देना विशेष शुभ रहेगा।
कन्या राशि
आज अनावश्यक खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं, इसलिए जरूरत और इच्छा के बीच फर्क समझकर ही पैसा खर्च करें। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। मन में किसी अनजाने डर या मानसिक दबाव का असर भी दिखाई दे सकता है। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा और व्यापार भी अच्छी गति से आगे बढ़ेगा। लाल रंग की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति में नया मोड़ आ सकता है। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है। यात्रा थोड़ी थकाऊ या परेशान करने वाली हो सकती है, लेकिन इससे कोई महत्वपूर्ण लाभ भी मिल सकता है। प्रेम और संतान से जुड़े मामले सामान्य रहेंगे और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। शनिदेव का स्मरण करना आपके लिए शुभ रहेगा।
,वृश्चिक राशि
आज कोर्ट-कचहरी या कानूनी विवाद से जुड़े मामलों में उलझन बनी रह सकती है। किसी मामले में तुरंत और स्पष्ट जीत मिलने की उम्मीद कम है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा। प्रेम, संतान और व्यापार के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। सूर्य को जल देना आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
धनु राशि
आज यात्रा करते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि सफर से परेशानी या नुकसान की आशंका है। केवल भाग्य के भरोसे कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करना उचित नहीं होगा। किसी स्थिति में मान-सम्मान को लेकर चिंता या अपमान का भय मन को परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। बजरंग बली का स्मरण करना शुभ रहेगा।
मकर राशि
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में आसानी से आती हुई नजर नहीं आएंगी। इसलिए जोखिम उठाने के बजाय समझदारी से कदम बढ़ाना ही बेहतर होगा। किसी भी बड़े निवेश, विवाद या जल्दबाजी वाले फैसले से दूरी रखें। प्रेम और संतान का साथ आपको मानसिक राहत देगा और व्यापार भी ठीक चलता रहेगा। मां काली का स्मरण करने से मनोबल बढ़ेगा।
कुंभ राशि
आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी सेहत को नजरअंदाज न करें। प्रेम और संतान से जुड़े मामले संतोषजनक रहेंगे। व्यापार में भी स्थिति अच्छी रह सकती है, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ नुकसान या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशि:
वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है. गुस्से पर काबू रखें और पुराने विवादों को सुलझाने की कोशिश करें. ग्राहकों से संबंध अच्छे रखें, व्यापार सामान्य गति से चलेगा.



