प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर पालसोड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर पालसोड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान
नीमच -देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर भाजपा कुशा भाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी के निर्देशन में दिनांक 17 सितंबर को ग्राम पालसोड़ा में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर क्षेत्रवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
प्रमुख स्थलों पर हुआ दीपोत्सव और शुभकामनाएं -अभियान के तहत ग्राम के श्री राम मंदिर (बड़ा मंदिर), बालाजी मंदिर, पालसोड़ा सोसायटी, रेतम नदी ब्रिज तथा ग्राम पंचायत भवन सहित कई स्थानों पर दीप जलाए गए। इस दौरान दीपों से “HAPPY BIRTHDAY MODI JI” लिखकर अपनी अनूठी शैली में प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना की कि देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और प्रधानमंत्री मोदी का शतायु एवं मंगलमय जीवन देश को प्राप्त हो।गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति इस सफल आयोजन में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।इस अवसर पर सरपंच संगीता गुड्डू भाई जाट, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठौर, सुरेंद्रसिंह चौहान भंवरासा, शक्ति केंद्र संयोजक कमल दास बैरागी, उपसरपंच शांतिलाल पप्पू पाटीदार, बूथ अध्यक्ष मदन पाटीदार, उपसरपंच कन्हैयालाल जोशी, नितेश जाट, नरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच हरिप्रसाद शर्मा, सुरेश पटेल, पवन पाटीदार, श्यामलाल राठौर, जगदीश खारसिया, राजेश जाट, निवास पाटीदार, बड़े मंदिर के पुजारी दिनेश जी शर्मा, सत्यनारायण सेन, भरत पाटीदार, देवीलाल शर्मा, नंदकिशोर पोरवाल, सत्यनारायण दहिया, महेश दहिया, महेश मोदी, देवीलाल पाटीदार, अरुण शर्मा, पूरण सिंह राजपूत, राजेंद्र बंजरिया, अनिल राठौर, अर्जुन मोदी, प्रहलाद भाटी, रवि जाट सहित शासकीय कर्मचारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभी के सहयोग और सहभागिता से यह सेवा एवं उत्सव का कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।



