पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर ग्राम पालसोड़ा में हुआ स्मरणोत्सव, कार्यकर्ताओं ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर ग्राम पालसोड़ा में हुआ स्मरणोत्सव, कार्यकर्ताओं ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
नीमच / पालसोड़ा: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला नीमच के निर्देशानुसार, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल नीमच के तत्वावधान में ग्राम पालसोड़ा में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रसेवा, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों का विशेष रूप से स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर पूर्ण निष्ठा से चलने का संकल्प लिया।
अंत्योदय दर्शन ही हमारी प्रेरणा: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुड्डू जी जाट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास, अधिकार और सम्मान पहुंचाने का विचार देश को दिया। उनका अंत्योदय का दर्शन भारतीय जनता पार्टी के संगठन एवं सेवा कार्यों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
वहीं, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण जी राठौर ने कहा कि पंडित जी ने समाज के हर शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण का मार्ग दिखाया, जिनके विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय हैं।
प्रमुख उपस्थिति: इस गरिमामयी कार्यक्रम में मोडी राम राठौर, सत्यनारायण सेन, मोहनलाल धनगर, दशरथ शर्मा, विष्णु मोदी, रमेश जी शर्मा, मदनलाल पाटीदार, अनिल राठौड़, नंदकिशोर पोरवाल, ओम जी पटेल, सत्यनारायण दहिया, अर्जुन जी मोदी, प्रहलाद भाटी, गोपाल जी जाटव, सत्यनारायण पाटीदार (पूर्व नगर अध्यक्ष), बाबूलाल जाट, चरण सिंह जाट, फतेह नगर सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक, किसान मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

