रेलवेकोटाराजस्थान

सतर्कता एवं तत्परता की मिसाल: डीआरएम कोटा ने किया दो रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

पिलौदा स्टेशन पर बड़ी दुर्घटना टालने पर स्टेशन अधीक्षक व पॉइंट्समेन की सूझबूझ को मिली सराहना

मंडल रेल प्रबंधक कोटा श्री अनिल कालरा द्वारा आज डीआरएम कार्यालय स्थित सभागार स्टेशन अधीक्षक/पिलौदा श्री मलखान मीना एवं पॉइंट्समेन श्री दयालु को संरक्षा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य रेल कर्मचारियों को यात्री सुरक्षा से संबंधित कार्यों हेतु प्रोत्साहित करना रहा।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.04.2026 को पिलौदा स्टेशन पर तेज तूफान के दौरान ओएचई वायर में टिन फंसने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। श्री मलखान मीना एवं पॉइंट्समेन श्री दयालु ने सतर्कता एवं तत्परता का परिचय देते हुए समय रहते लोकोपायलट को सूचित कर गाड़ी को रुकवाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि इस प्रकार की सतर्कता एवं समयबद्ध निर्णय क्षमता रेलवे की समयबद्ध, सुरक्षित और विश्वसनीय रेल सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि मंडल प्रशासन ऐसे कर्मचारियों के कार्यों को हमेशा प्रोत्साहित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}