मंदसौर के MIT टर्फ मैदान पर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रोमांच जारी; अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

मंदसौर के MIT टर्फ मैदान पर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रोमांच जारी; अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

मंदसौर:-MIT टर्फ मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेल का रोमांच और अधिक बढ़ गया। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कई विशिष्ट अतिथि पहुँचे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अतिथियों ने की खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई
प्रतियोगिता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, भाजपा प्रदेश सह-संयोजक शांतिलाल मालवीय, तथा खेल प्रकोष्ठ एवं परशुराम कल्याण बोर्ड प्रभारी देवेंद्र दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मैदान पर पहुंचकर सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं संयोजक के.सी. सोलंकी, प्राचार्य विजय सिंह पुरावत, प्राचार्य सुदीप दास, और जिला योजना अधिकारी दिलीप मुजावदिया भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मैच के दौरान भोपाल से नियुक्त फील्ड ऑफिसर देवेंद्र बाथम के साथ ऑफिशियल्स मुकेश राठौर, प्रहलाद राठौर, रामजय चौहान, गुलरेज खान, वैभव चौरसिया और अविनाश उपाध्याय मैदान पर मुस्तैद रहे।
मैच परिणाम सूची (तीसरा दिन)विजेता टीम –
उज्जैन vs रीवा | 13-0 | उज्जैन , इंदौर vs जबलपुर | 0-1 | जबलपुर ,शहडोल vs भोपाल | 2-0 | शहडोल ,आदिवासी vs NMD | 4-0 | आदिवासी , सागर vs JBL | 9-0 | सागर, इंदौर vs रीवा | 5-0 | इंदौर , ग्वालियर vs NMD | 8-0 | ग्वालियर ,आदिवासी vs भोपाल | 1-3 | भोपाल ,जबलपुर vs रीवा | 8-0 | जबलपुर ,उज्जैन vs इंदौर | 5-0 | उज्जैन ,ग्वालियर vs शहडोल | 15-0 | ग्वालियर ,नर्मदापुरम vs भोपाल | 1-5 | भोपाल ,सागर vs रीवा | 19-0 | सागर ,उज्जैन vs जबलपुर | 15-0 उज्जैन , ग्वालियर vs आदिवासी | 9-0 | ग्वालियर ,नर्मदापुरम vs शहडोल | 0-4 | शहडोल ,सागर vs इंदौर | 9-1 | सागर ,ग्वालियर vs भोपाल( जारी) यह जानकारी संस्कृत गुरु दिनेशदास बैरागी द्वारा दी गई।



