टमाटर की फसल में 30 लाख का मुनाफा हुआ तो सांवरिया सेठ को भेंट किया चांदी का टमाटर

टमाटर की फसल में 30 लाख का मुनाफा हुआ तो सांवरिया सेठ को भेंट किया चांदी का टमाटर
मंडफिया।चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम सांवलिया सेठ मंदिर में एक किसान ने अपनी मन्नत पूरी होने पर 250 ग्राम चांदी का टमाटर भेंट किया। किसान को टमाटर की फसल से अच्छा मुनाफा मिलने के बाद यह भेंट चढ़ाई गई भदेसर क्षेत्र के लडैर गांव निवासी रमेश रेबारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले की मंगरोप तहसील के कल्याणपुर निवासी जगदीश चंद्र प्रहलाद रेबारी ने 20 बीघा जमीन में टमाटर की फसल उगाई थी। उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से अच्छी फसल और बेहतर भाव मिलने की मन्नत मांगी थी। जब उनकी फसल तैयार हुई और बाजार में बेची गई, तो उन्हें लगभग 30 लाख रुपये की आमदनी हुई। मन्नत पूरी होने और फसल का अच्छा मुनाफा मिलने पर जगदीश चंद्र अपने परिवार के साथ सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचे उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को लगभग 250 ग्राम वजन का चांदी का टमाटर अर्पित किया मंडपिया स्थित सांवलिया सेठ का मंदिर अब पूरे देश में भक्तों की श्रद्धा का केंद्र बन रहा है। कई भक्त सांवलिया सेठ को अपना व्यावसायिक भागीदार भी*


