
आलोट में नशा मुक्त युवा थीम पर युवा संसद का आयोजन, 150 युवाओं ने लिया भाग
किशनगढ़ तालठा शंभू सिंह तंवर
मेरा युवा भारत, रतलाम द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट 2026-27 का आयोजन 17 अक्टूबर 2026 को विकासखंड आलोट के सांदीपनि विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम की थीम “नशा मुक्त युवा” रही। इसमें लगभग 150 युवाओं ने भाग लेकर नशा मुक्ति, स्वस्थ समाज और सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।
जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना, उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का मंच प्रदान करना तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष आलोट महेंद्र सिंह सोलंकी रहे। विशेष रूप से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि मोहक मेहता, आलोट यातायात थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह, विद्यालय प्राचार्य फिरोज खान, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विकासखंड समन्वयक दुर्गा शंकर मोयल, कल्पना शर्मा, ईशीका खींची तथा मेरा युवा भारत के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भेरू सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। युवाओं ने अपने विचारों के माध्यम से स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल पोरवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन मेरा युवा भारत के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भेरू सिंह सोलंकी ने किया।
संदेश: नशे से दूरी, जीवन में खुशहाली — नशामुक्त युवा, सशक्त भारत।



