भक्ति/ आस्थाभोपालमध्यप्रदेश

मां भगवती को अर्पित किया गया छप्पन भोग, नीम करोली बाबा के दरबार में उमड़ रही श्रद्धा

बटरफ्लाई थीम पर आधारित है झांकी, कन्या पूजन कर शैक्षणिक सामग्री एवं प्रसाद वितरित गए।

भोपाल। श्री दुर्गा उत्सव समिति गणपति चौक, मंगलवारा द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर मां भगवती के चरणों में छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस दौरान कन्या पूजन, शैक्षणिक सामग्री वितरण एवं हलवा-पूरी प्रसाद का आयोजन किया गया। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री एवं समिति के उपाध्यक्ष विवेक साहू ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मां भगवती को छप्पन भोग अर्पित किया गया। कन्याओं का चरण पूजन कर उन्हें शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई तथा हलवा-पूरी का प्रसाद अर्पित किया गया।

इस वर्ष समिति द्वारा नीम करोली बाबा का भव्य दरबार सजाया गया है, जहां भक्तों की आस्था देखते ही बनती है। श्रद्धालु बाबा के दरबार में अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पवित्र धागा बांध रहे हैं। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के इन मनोकामना धागों को उत्तराखंड स्थित कैंची धाम भेजा जाएगा।

समिति की इस वर्ष की विशेष थीम बटरफ्लाई है, जिसके अंतर्गत आकर्षक झांकियों का निर्माण किया गया है। झांकियों में हंस पर विराजमान भगवान श्री गणेश, विशाल हाथियों के बीच भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते भगवान श्रीराम तथा योगी आदि महाकाल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं, मां भगवती की मनमोहक प्रतिमा और आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहा है।

इस अवसर पर जोन-4 की अध्यक्ष एवं वार्ड-20 की पार्षद श्रीमती पूजा अश्विनी शर्मा, समिति के संरक्षक अनिल कुमार साहू ‘अकेला’, कैलाश साहू, अध्यक्ष शुभम साहू,उपाध्यक्ष विवेक साहू,महामंत्री अमित साहू, कोषाध्यक्ष भास्कर प्रजापति, नितेश साहू, अभिषेक साहू, भवन गुप्ता, प्रदीप माहेश्वरी, सौरभ साहू (नरगाटे), राकेश सुहाने, चंदू प्रजापति, सौरभ साहू (डिस्पोजल), राजीव साहू (डब्बू),लक्मण यादव, सागर साहू, राजेश प्रजापति, सनी सिंह सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}