नीमच

ग्राम पालसोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई भगवान श्री बलराम जयंती

किसानों की समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए की गई पूजा-अर्चना

ग्राम पालसोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई भगवान श्री बलराम जयंती

किसानों की समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए की गई पूजा-अर्चना

पालसोड़ा। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के ग्राम पालसोड़ा में किसानों के आराध्य देव एवं हलधर भगवान श्री बलराम जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू नागदा जी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भगवान श्री बलराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के किसानों, ग्रामवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति के लिए मंगलकामना की। वक्ताओं ने भगवान श्री बलराम जी के जीवन एवं उनके किसान समाज से जुड़े महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण जी सोनी, मंडल उपाध्यक्ष शांतिलाल जी पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र जी शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी अनिल जी राठौर, दशरथ जी सेन, सत्यनारायण जी राठौर, मोहनलाल जी धनगर, नन्दकिशोर जी पोरवाल, शांतिलाल जी शर्मा, बूथ अध्यक्ष मदन जी पाटीदार, रामप्रसाद जी कोठारी, ललित जी पाटीदार, रूपेश जी पाटीदार, अर्जुन जी मोदी, गोपाल जी जाटव सहित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन भगवान श्री बलराम जी के जयघोष एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}