
कोटा–चौमहला मेमू ट्रेन 17 से 20 अक्टूबर तक शामगढ़ तक ही चलेगी
कोटा- रेलवे द्वारा आरओबी निर्माण कार्य के चलते कोटा–चौमहला मेमू ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है। 17 से 20 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन शामगढ़ स्टेशन तक ही चलेगी।
रेलवे के अनुसार, सुवासरा– नाथूखेड़ी स्टेशनों के बीच रेलवे फाटक पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते ट्रेन नंबर 61616 कोटा- चौमहला मेमू शामगढ़ स्टेशन पर ही समाप्त होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 61615 चौमहला–कोटा मेमू शामगढ़ से रवाना होगी। इस दौरान शामगढ़ से चौमहला के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। यात्रियों से यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाने की अपील की गई है।



