गरोठमंदसौर जिला

गरोठ में सफाई कर्मचारियों की चार दिवसीय हड़ताल समाप्त, मांगों पर बनी सहमति

म्हारो गरोठ—सुंदर गरोठ” का संकल्प लेकर कल से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

गरोठ:।नगर परिषद गरोठ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से चल रहा सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन और हड़ताल गुरुवार को आखिरकार समाप्त हो गई। नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की पहल पर हुई सकारात्मक चर्चा के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था के फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद बंध गई है।

धरना स्थल पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी गुरुवार को नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, सभापति सतीश गुजराती, दरोगा रामपाल नरवाल और सहायक दरोगा सुरेश मालवीय सीधे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां बैठे सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और 15 सूत्रीय मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं।

स्थानीय मांगों पर बनी सहमति

चर्चा के दौरान स्थानीय स्तर की मांगों के त्वरित निराकरण को लेकर आपसी सहमति बन गई। वहीं, जो मांगें प्रदेश स्तर से जुड़ी हुई थीं, उन्हें शासन तक पहुँचाकर उचित माध्यम से हल कराने का पूरा आश्वासन दिया गया। अधिकारियों द्वारा सकारात्मक रुख दिखाए जाने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।

स्वच्छता का संकल्प दोहराया

हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारियों ने उत्साह के साथ “म्हारो गरोठ—सुंदर गरोठ” की शपथ दोहराई और नगर की स्वच्छता तथा सौंदर्य को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया ने कहा कि संवाद और आपसी सहमति से हर समस्या का समाधान निकालना हमारी प्राथमिकता है। हड़ताल समाप्त होने से शहरवासियों को भी बड़ी राहत मिली है और अब कल से नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}