
राजस्थान निकाय चुनाव: 10 नगर निगमों में से बीजेपी को 06 और कांग्रेस ने 03 पर सफलता मिली
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा परिणामों में राज्य के 10 नगर निगमों में से बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पर जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस को 3 नगर निगमों में सफलता मिली है. इसके अलावा 1 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी का दबदबा रहा.
जयपुर (150 वार्ड): बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए 85 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं.
अजमेर (80 वार्ड): बीजेपी 31 सीटें जीतकर सबसे आगे रही, वहीं कांग्रेस को 27 सीटें हासिल हुईं.
उदयपुर (80 वार्ड): बीजेपी 28 सीटों के साथ आगे रही, जबकि कांग्रेस के खाते में 16 सीटें आईं.
कोटा (100 वार्ड): बीजेपी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं.
बीकानेर (80 वार्ड): बीजेपी को 13 और कांग्रेस को 11 सीटों पर सफलता मिली.
भीलवाड़ा (70 वार्ड): बीजेपी ने 16 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस केवल 4 सीटों पर सिमट गई.
अलवर (65 वार्ड): बीजेपी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को 13 सीटें मिलीं.
जोधपुर (100 वार्ड): कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 22 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी को 16 सीटें हासिल हुईं.
पाली (65 वार्ड): कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी को 21 सीटें मिलीं.
भरतपुर (65 वार्ड): यहां निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों का दबदबा रहा, जिन्होंने 33 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी को 18 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं.



