मंदसौर जिलारतलाम

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 15 सितंबर 2026 मंगलवार

 

झालावाड़ जिले के 8 निकाय चुनावों के नतीजे जारी!

कांग्रेस 117 सीटों के साथ सबसे आगे, भाजपा को 103 सीटें

झालावाड़ जिले के 8 निकाय चुनावों के सामने आए आंकड़ों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। भाजपा दूसरे स्थान पर रही, जबकि आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

पार्टीवार सीटों का रिजल्ट

कांग्रेस — 117 सीटें

भाजपा — 103 सीटें

आप (AAP) — 11 सीटें

निर्दलीय — 9 सीटें

निकायवार नतीजे

1️⃣ झालावाड़ नगरपरिषद — भाजपा 13 | कांग्रेस 29 | आप 1 | निर्दलीय 2

2️⃣ पिड़ावा नगरपालिका — भाजपा 6 | कांग्रेस 8 | आप 5 | निर्दलीय 1

3️⃣ भवानीमंडी नगरपालिका — भाजपा 13 | कांग्रेस 26 | आप 0 | निर्दलीय 1

4️⃣ झालरापाटन नगरपालिका — भाजपा 22 | कांग्रेस 8 | आप 5 | निर्दलीय 0

5️⃣ डग नगरपालिका — भाजपा 6 | कांग्रेस 14 | आप 0 | निर्दलीय 0

6️⃣ अकलेरा नगरपालिका — भाजपा 25 | कांग्रेस 8 | आप 0 | निर्दलीय 2

7️⃣ खानपुर नगरपालिका — भाजपा 7 | कांग्रेस 18 | आप 0 | निर्दलीय 0

8️⃣ मनोहरथाना नगरपालिका — भाजपा 11 | कांग्रेस 6 | आप 0 | निर्दलीय 3 |

बाबा रामदेव जी के दर्शन कर घर लोटते समय एक्सीडेंट, बालक के सिर फटने पर वही हुई मौत

 

मल्हारगढ़।‌ बाबा रामदेव गए थे यात्री वे वापस उज्जैन क्षेत्र के हे घर की और जा रहे थे पति पत्नी और एक बालक था बालक का सिर फट गया है एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत

जानकारी अनुसार मल्हारगढ़ नगर में चामुंडा माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को टक्कर मारी, एक बालक की मौत की खबर मिली।बालक सरस् पिता गब्बर उम्र 12 निवासी लालपुर, उज्जैन है

सुवासरा मे बारिश के बाद कई घरों के अन्दर तक पहुंचा पानी।

*मंदसौर। मल्हारगढ़ तहसील के बरुजना ओर नारायणगढ़ के बीच आवना नाला पर पानी , मार्ग बंद रहा।*

 

मल्हारगढ़ तहसीलदार व टीआई ने नाले में बहकर जा रहे दो व्यक्ति को बचाया*

———

*मंदसौर।* मल्हारगढ़ में भारी बारिश के चलते नाले उफान पर होने की वजह से खाल की पुल पर पानी अधिक होने पर भी दो व्यक्ति नाला पार कर रहे थे तभी अचानक बाइक फिसली ओर बहने लगी। तभी मल्हारगढ़ तहसीलदार पंकज जाट एवं मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी की नजर पड़ी और दौड़कर तत्काल बहते हुए पानी से व्यक्ति का हाथ पकड़ कर बाहर खींचा और सुरक्षित बचा लिया लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण बाइक पानी में बहकर चली गई। जानकारी अनुसार बोरखेड़ी निवासी अशोक भाटी एवं पिपलिया विशनिया निवासी संतोष दमामी बताया जा रहा है।

 

[14/9, 6:55 pm] विजय रेटडीया रिपोर्टर: *जंगल में चल रही थी कच्ची शराब की भट्टी, शामगढ़ पुलिस ने मारा छापा*

 

शामगढ़*

 

मंदसौर पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जप्त की है। साथ ही जंगल में 150 लीटर महुआ लहान को नष्ट किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय और चौकी प्रभारी मनोज महाजन के मार्गदर्शन में टीम ने ग्राम गरड़ा के जंगलों में सघन सर्चिंग की।

 

मुखबिर की सूचना पर आरोपी *गंगासिंह पिता मेहताबसिंह सोंधिया (32) निवासी गरड़ा* को जर्मन के भगोने में 60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि वह शराब बनाकर चंदवासा में बेचता था।

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

 

कार्यवाही में सउनि रूपसिंह झाला, आरक्षक विपिन नैन, प्रहलाद गरासिया, मनीष सांवलिया की सराहनीय भूमिका रही ।

[14/9, 8:07 pm] श्याम ठाकुर मल्हारगढ़: शामगढ़

मेलखेड़ा के पास एक दुर्घटना की खबर, घायल को इलाज हेतु सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ लाया गया।

[14/9, 8:07 pm] श्याम ठाकुर मल्हारगढ़: दुर्घटना में घायल व्यक्ति गरोठ महिला बाल विकास अधिकारी के पति बताई जा रहे हैं

[14/9, 8:25 pm] श्याम ठाकुर मल्हारगढ़: ब्रेकिंगन्यूज़ मल्हारगढ़

 

*थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी और तहसीलदार पंकज जी जाट ने पानी में बहते व्यक्ति की बचाई जान दोनों अधिकारी दौड़कर पानी में उतरे बहते हुए व्यक्ति का हाथ पकड़ कर बाहर खींचा और सुरक्षित बचाया इस दौरान उस व्यक्ति की मोटरसाइकिल पानी में वही व्यक्ति पिपलिया विशनियां का बताया गया उसकी गाड़ी पानी में बह गई*

[14/9, 9:19 pm] देवेन्द्र मौर्य संजीत press: मंदसौर: आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुभ शुरुआत हो चुकी है‌। जिले के ग्राम अफजलपुर में भी विभिन्न स्थानों पर आकर्षक गणेश पांडालों मे गणपति प्रतिमा विराजित की गई है। अफजलपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विकास गेहलोत व टीम ने आज शाम ग्राम के सभी गणपति स्थापना स्थल का निरीक्षण करते हुए आयोजको से चर्चा की और पांडालों में सीसीटीवी कैमरा व आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने की समझाइश दी। पुलिस थाना अफजलपुर ने सभी को गणेश उत्सव की बधाई शुभकामनाए देते हुए शांती व सौहार्द के साथ गणनायक गणेश जी का पुजन अर्चन और पर्व मनाने की अपील की।

[14/9, 9:28 pm] प्रिंस गुर्जर बासखेडी: गणेश उत्सवपर्व को लेकर अफजलपुर थाना प्रभारी विकास गहलोत ने थाना क्षेत्र में पैदल भृमण कर प्रतिमा स्थल पैदल निरीक्षण किया तथा आयोजको नसगे चर्चा की।

जिला जनसंपर्क कार्यालय मंदसौर(म.प्र.)

समाचार

सुरक्षा सैनिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार हेतु जिले में भर्ती शिविर आयोजित होंगे

मंदसौर 14 सितंबर 2026 / जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में सुरक्षा सैनिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के लिए भर्ती शिविर आयोजित होंगे मंदसौर जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से जिले के ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न भर्ती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसआईएस द्वारा सुरक्षा सैनिक भर्ती तथा ग्‍लोबल मेनपॉवर एण्‍ड प्‍लेसमेंट सर्विसेस, साणंद, अहमदाबाद (गुजरात) द्वारा ऑटोमोबाइल क्षेत्र में वायरिंग हार्नेस निर्माण से संबंधित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

एसआईएस द्वारा जिले में सुरक्षा सैनिक भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 15 सितम्बर 2026 को शासकीय आई.टी.आई. भानपुरा तथा 16 सितम्बर 2026 को शासकीय आई.टी.आई. मल्हारगढ़ में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती शिविरों का समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहेगा।

सुरक्षा सैनिक भर्ती हेतु 10वीं उत्तीर्ण व 19 से 40 वर्ष आयु तथा न्यूनतम 168 सेंटीमीटर ऊंचाई वाले इच्छुक अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति एवं दो फोटो लाना आवश्यक होगा। चयनित युवाओं को नीमच में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न औद्योगिक एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में सुरक्षा सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए www.ssciindia.com पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संपर्क हेतु दर्शन सिंह गुर्जर – 96943 71137 एवं दिग्विजय सिंह राजपूत – 96448 58553 से संपर्क किया जा सकता है।

इसी प्रकार ग्‍लोबल मेनपॉवर एण्‍ड प्‍लेसमेंट सर्विसेस, साणंद, अहमदाबाद (गुजरात) द्वारा कारों के वायरिंग हार्नेस निर्माण से संबंधित कंपनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भर्ती में पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार भाग ले सकते हैं। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10वीं, 12वीं एवं ITI उत्तीर्ण तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 8वीं, 10वीं एवं ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित है।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के समस्त इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की गई है कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता के अनुसार इन रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं तथा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}