समाचार मध्यप्रदेश नीमच 15 सितंबर 2026 मंगलवार

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम
‘आशीर्वाद का दिया’ से ‘सुशासन सेवा संवाद’ तक होंगी विभिन्न गतिविधियां
नीमच, 14 सितंबर 2026। सेवा, सहभागिता एवं जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नीमच जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार अभियान के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से निम्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
प्रमुख गतिविधियां:-
•आशीर्वाद का दिया — 17 सितंबर
हितग्राही परिवारों एवं प्रमुख धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन।
आवास, जल संरचना, सेतु, अस्पताल, शिक्षण संस्थान, पंचायत भवन, पर्यटन एवं विकास परियोजनाओं पर दीप प्रज्ज्वलन।
ग्राम पंचायतों में 500, नगर पालिका वार्डों में 500 तथा नगर परिषद वार्डों में 250 दीप प्रज्ज्वलित होंगे।
•मेरे सपनों का भारत — 19 से 26 सितंबर
चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं,
जिला स्तर पर पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण।
•नमो सेवा—अनकही कहानियां — 19 सितंबर से 5 अक्टूबर
शासकीय योजनाओं पर नुक्कड़ नाटकों से प्रचार-प्रसार,25 सितंबर को नाट्य मंडलियों का सम्मान।
•आंगन मिलन सेवा — 26 सितंबर से 5 अक्टूबर
न्यूट्रीशन बास्केट वितरण, टीकाकरण एवं अन्य विभागीय गतिविधियां।
•सेवा की कहानी — 17 सितंबर से 17 अक्टूबर
शासकीय योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की सफलता कहानियों को लोगो तक पहुंचाना
•सेवा ज्योति कलश यात्रा — 7 अक्टूबर
गांव एवं जिला स्तर पर जनभागीदारी से यात्रा।
वाहन पर शासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन तथा कलश एवं कृत्रिम मशाल।
विधानसभा क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक यात्रा, सार्वजनिक कार्यक्रम एवं विकास पुस्तिका वितरण।
प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण।
•सेवा—मेरा योगदान — 2 से 10 अक्टूबर नागरिकों की भागीदारी से 25 सेवा गतिविधियां, जिनमें—
रक्तदान, अनाथालय/वृद्धाश्रम यात्रा एवं अभिलेख अभियान,स्वास्थ्य जांच, योग-ध्यान एवं महिला स्वास्थ्य-स्वच्छता, शिक्षा सहयोग एवं डिजिटल साक्षरता,अंगदान,नशामुक्ति एवं पोषण-एनीमिया जागरूकता,सड़क सुरक्षा एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान,जल संरक्षण एवं जल स्रोत सफाई,कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग,साइबर सुरक्षा एवं फिट इंडिया गतिविधियां,वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान,दिव्यांगजन सहयोग,मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण,वोकल फॉर लोकल एवं सरकारी योजनाओं की जागरूकता।
•सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार — 2 से 10 अक्टूबर
ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड स्तर तथा नगरीय क्षेत्रों में जोनवार सेवा शिविर।
पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर।
•सेवा के रंग—घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प की रंगोली — 9 एवं 10 अक्टूबर
घर-घर रंगोली एवं थीम आधारित रंगोली कार्यक्रम।
•सेवा फर्स्ट—इनोवेशन चैलेंज विद्यार्थी, युवा, स्टार्टअप, प्रोफेशनल्स एवं इनोवेटर्स की भागीदारी।
28 सितंबर को टूरिज्म कॉन्क्लेव एवं 12 अक्टूबर को इनोवेशन-यूथ कॉन्क्लेव।
•सुशासन सेवा संवाद — 17 अक्टूबर
‘पंचायत से पार्लियामेंट तक’ सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन।
•25 साल 25 कहानियां—नेशनल अनबॉक्सिंग
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को सशक्त करते हुए शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। विभिन्न सेवा, जागरूकता एवं नवाचार गतिविधियों के जरिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।
–00–
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम
रक्तदान एवं नेत्र शिविर से लेकर हितग्राही परिवारों के घरों और प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन तक होंगी गतिविधियां
नीमच, 14 सितंबर 2026। सेवा, सहभागिता और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नीमच जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर को विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलेभर में सेवा एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रमुख गतिविधियां—
– स्वास्थ्य सेवाएं: जिला चिकित्सालय में रक्तदान एवं नेत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे।
– आशीर्वाद का दीया: हितग्राही परिवारों के घरों तथा किलेश्वर महादेव मंदिर, स्मृति धाम, स्वतंत्रता सेनानी मूर्ति चौराहा सहित जिले के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक एवं प्रतिष्ठित स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
– धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल: जिले के प्रमुख मंदिरों, नव-निर्मित मंदिरों एवं धार्मिक परिसरों को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
– आवास एवं जल संरचनाएं: प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियों, अमृत सरोवर एवं अन्य महत्वपूर्ण जल संरचनाओं पर भी दीप प्रज्ज्वलन होगा।
– शैक्षणिक एवं सामुदायिक संस्थान: मेडिकल कॉलेज, विद्यालय-महाविद्यालय, पंचायत भवन, सामुदायिक केंद्र एवं जन-आकांक्षा केंद्रों में जनभागीदारी से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
– औद्योगिक, पर्यटन एवं विकास स्थल: ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी नवीन औद्योगिक इकाइयों, पर्यटन एवं आध्यात्म से जुड़ी प्रमुख संरचनाओं तथा नगरीय-ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अभियान से जोड़ा जाएगा।
व्यापक जनभागीदारी का लक्ष्य अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका वार्ड में न्यूनतम 500 दीपक तथा प्रत्येक नगर परिवार द्वारा 250 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से जिले में सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी को व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।
–00–
उमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्याय
लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तर पर जिले को मिला सम्मान
नीमच, 14 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित उमंग कार्यक्रम का जिले में प्रभावी एवं परिणामदायी क्रियान्वयन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस कार्यक्रम में नीमच जिले ने विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
जिले के विद्यालयों में उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। शिक्षकों को प्रशिक्षित कर कार्यक्रम की अवधारणा एवं उद्देश्यों को विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया है। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विद्यालयों में ऐसा सकारात्मक एवं सहज वातावरण विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थी अपनी भावनाओं, समस्याओं एवं विचारों को खुलकर व्यक्त कर सकें।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत समीक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर, शिक्षक, प्राचार्य, मेंटर्स एवं मैदानी अमले द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक नवाचार एवं गतिविधियां भी की जा रही हैं।
इन सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि नीमच जिले ने उमंग कार्यक्रम में विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित उमंग कार्यशाला में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया।
नीमच जिले की यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके समग्र विकास के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उमंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के प्रयास निरंतर जारी हैं। जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की यह पहल अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आई है।
–00–
अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें
नीमच, 14 सितम्बर 2026। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब से संबंधित विक्रय, परिवहन, संग्रहण अथवा मूल्य आदि से जुड़ी कोई सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आबकारी विभाग को उपलब्ध कराएं।
विभाग ने बताया कि प्राप्त सूचनाओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नागरिक आबकारी नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्री बी.एल. सिंगाडा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, नीमच के मोबाइल नंबर 9630826396 पर सूचना दे सकते हैं।
आबकारी विभाग ने जिलेवासियों से अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी तत्काल साझा कर सहयोग करने की अपील की है।



