
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण में 4 नगरीय निकायों में 79.75 प्रतिशत रहा मतदान
झालावाड़ 09 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए बुधवार को जिले में नगर परिषद् झालावाड़ तथा नगर पालिका झालरापाटन, डग व भवानीमण्डी में कुल 79.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि झालावाड़ नगरपरिषद् में 79 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नगरपालिका भवानीमंडी में 79.80 मतदान रहा। नगरपालिका झालरापाटन में 79.19 प्रतिशत मतदान रहा। नगरपालिका डग में 84.04 प्रतिशत मतदान रहा। चारों नगरीय निकायों में कुल 1 लाख 17 हजार 999 मतदाताओं में से कुल 94 हजार 99 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि नगरपरिषद् झालावाड़ में प्रातः 10 बजे 18.05 प्रतिशत, 1 बजे 45.15 प्रतिशत, 3 बजे 63.34 प्रतिशत, 6 बजे 78.16 एवं अन्तिम रूप से मतदान 79 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार नगरपालिका भवानीमंडी में प्रातः 10 बजे 23.66 प्रतिशत, 1 बजे 53.01 प्रतिशत, 3 बजे 67.13 प्रतिशत, 6 बजे 79.63 एवं अन्तिम रूप से मतदान 79.80 प्रतिशत रहा। नगरपालिका झालरापाटन में प्रातः 10 बजे 23.98 प्रतिशत, 1 बजे 50.67 प्रतिशत, 3 बजे 65 प्रतिशत, 6 बजे 78.92 एवं अन्तिम रूप से मतदान 79.19 प्रतिशत रहा। नगरपालिका डग में प्रातः 10 बजे 29.95 प्रतिशत, 1 बजे 59.61 प्रतिशत, 3 बजे 74.57 प्रतिशत, 6 बजे 83.94 एवं अन्तिम रूप से मतदान 84.04 प्रतिशत रहा।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद् झालावाड़ के दो वार्ड संख्या 5 व 7 में वार्ड पार्षद सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
——–


