उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेश

गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान मे 15 लीटर शराब बरामद एक अभियोग दर्ज 

गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान मे 15 लीटर शराब बरामद एक अभियोग दर्ज

गोरखपुर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चल रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर एस.एन. वर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज (अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर) द्वारा स्टाफ के साथ थाना राजघाट अंतर्गत हरबर्ट बँधा एवं चकरायुल स्थित संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई।दबिश के दौरान लगभग 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।इसी क्रम में कम्पोजिट शॉप एवं रेस्टोरेंट बार का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि वे दुकानों का संचालन नियमानुसार करें। किसी भी स्थिति में निर्धारित समय से पहले या बाद में दुकान न खोली जाए व शत-प्रतिशत मदिरा की बिक्री केवल पीओएस मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}