भानपुरा पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, 02 पिस्टल, 700 जिन्दा कारतूस (राउण्ड) किये जप्त, चार आरोपी गिरफ्तार

भानपुरा पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, 02 पिस्टल, 700 जिन्दा कारतूस (राउण्ड) किये जप्त, चार आरोपी गिरफ्तार
भानपुरा ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में श्री रामसनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री विजय कुमार यादव एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला व चौकी प्रभारी भैसोदा मण्डी उनि धर्मेश यादव की टीम द्वारा मालीपुरा तिराहा ग्राम मालीपुरा पर कार्यवाही करते हुए मौके से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किये।26.10.2026 को चौकी भैसोदामण्डी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मालीपुरा तिराहा पर 04 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ आने वाले हैं जो उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी भैसोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबिश दी गई जो मौके से 04 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणों के कब्जे से कुल 700 जिन्दा राउण्ड कीमती 3,15,000 रूपये व 02 पिस्टल कीमती 40,000 रूपये व 04 एम्ड्रायड मोबाईल फौन कीमती 71,000 रूपये जप्त करने में सफलता हासिल की। आरोपी उक्त अवैध हथियार व कारतूस कहाँ से लाये थे और कहाँ पर सप्लाई करते थे इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है आरोपीगणों के बैंक ट्राजेक्शन डिटेल व काल डिटेल के आधार पर प्रकरण में अग्रिम अनुसाधान किया जा रहा है।
> जप्त मश्रुका- 01. पिस्टल 02 नग कीमती 40 हजार रूपये।
02. जिन्दा 700 राउण्ड (कारतूस) कीमती 03 लाख 15 हजार रूपये।
03. एन्ड्रायड 04 मोबाईल फौन कुल कीमती 71 हजार रूपये।
गिरफ्तार आरोपीगण 01. आदिल मिर्जा पिता कब्बु बेग जाति मिर्जा उम्र 22 साल निवासी जवाहर कालोनी भवानीमण्डी (राज.)
02. रिहान पिता आजाद खान उम्र 19 साल निवासी मालीपुरा थाना भानपुरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)
03. इरफान पिता फरमान अली उम्र 28 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मन्दसौर
04. फरमान अली पिता सुलेमान अली उम्र 76 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मन्दसौर



