रतलामताल

विश्व हिंदू परिषद की जावरा, ताल और पिपलोदा प्रखंड की बैठक संपन्न 

विश्व हिंदू परिषद की जावरा, ताल और पिपलोदा प्रखंड की बैठक संपन्न 

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की योजना से जावरा जिले के सभी प्रखंडों की बैठक 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 के मध्य करना तय हुआ। जिसको लेकर आज दिनांक तक जावरा प्रखंड, ताल प्रखंड एवं पिपलोदा प्रखंड की बैठकर क्रमशः अकेला हनुमान मंदिर जावरा, रामद्वारा ताल एवं हनुमान मंदिर बोरखेड़ा पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम राम दरबार भारत माता पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में मंदसौर विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला का मार्गदर्शन मिला। बैठक में मासिक प्रखण्ड अभ्यास वर्ग, विगत कार्यक्रमों की चर्चा, हितचिन्तक अभियान, आयामों के कार्य, जिले से पालक व्यवस्था एवं प्रखण्ड से खण्ड पालक व्यवस्था एवं सूची, प्रखण्ड की वार्षिक योजना बैठक, विभिन्न वर्गों की जानकारी, वर्ग किये हुए कार्यकर्ताओं की सूची त्यार करना, नैतिक शिक्षा, घर वापसी, धर्म प्रसार पर चर्चा, गौ सम्मान अभियान की योजना एवं समीक्षा, विस्तारक की सूची एवं योजना बनाना, हित चिन्तक अभियान एवं सम्मेलन की योजना, धर्म रक्षा दिवस, शौर्य दिवस, अशोक सिंघल 100 वर्ष एवं संत रविदास 650 जन्म जयंती की चर्चा एवं कार्यक्रम योजना, सत्संग, संस्कारशाला, मिलन, शक्ती साधना केन्द्र, सेवा प्रकल्प आदि विषयों पर चर्चा एवं योजना बनी। बैठक में जावरा जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल पाटीदार, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला धर्म यात्रा माह संघ प्रमुख मधुसूदन पाटीदार, सह धर्मप्रसार प्रमुख विनोद पाटीदार, सुरक्षा प्रमुख विकास, सह सुरक्षा प्रमुख विनोद पाटीदार, जावरा प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेन्दु जोशी, जावरा प्रखंड मंत्री सुनील पाठक, ताल प्रखंड अध्यक्ष पूर सिंह, ताल प्रखंड मंत्री अनिल माली, पिपलोदा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पांडे, पिपलोदा प्रखंड मंत्री सचिन बोडाना और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड, खंड एवं ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आगामी दिवस में रिंगनोद, बड़ावदा एवं आलोट प्रखंड की बैठक रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}