सुवासरामंदसौर जिला

03 जून से रामसनेही संत श्री शंभूराम जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा  

अधिक मास में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धलपट में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन ग्राम धलपट स्थित श्री राम द्वारा परिसर धलपट में परम पूजनीय संत श्री 108 श्री शंभू राम जी महाराज रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के भेक भंडारी के सानिध्य एवं अमृतमई वाणी में कथा का आयोजन  03 जून से 11 जून तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक जीवन के महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त होंगे।

आयोजकों द्वारा क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी सज्जनों, ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करें, धर्मलाभ प्राप्त करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही धर्म जागृति का परिचय देते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करें।

उक्त जानकारी पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश पाटीदार ने एक प्रेस नोट के माध्यम से प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}