मंदसौरमंदसौर जिला

उपमुख्यमंत्री एवं दोनों सांसदों से चर्चा के बाद राजेश दीक्षित ने दिया किसानों को भरोसा

किसान हितैषी अफीम नीति जल्द होगी जारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसानों को किया आश्वस्त

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार किसान हितैषी काम किए हैं। अफीम किसानों के हित में लगातार बेहतर नीति बनाई गई है। इस वर्ष भी किसान हितैषी अफीम नीति घोषित होने की पूरी तैयारी है, आगामी दो या तीन दिन में किसान हितैषी अफीम नीति जारी होने की पूरी संभावना है। कुछ लोग समय का बहाना कर किसानों को बहकाने और बरगलाने में लगे हैं।

मेरी किसानों से अपील है कि वह किसी के भी बहकावे में नहीं आएं।भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान हितैषी अफीम नीति प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने वक्तव्य में कही।

श्री दीक्षित ने बताया कि उन्होंने बुधवार को मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर एवं सांसद सुधीर गुप्ता से चर्चा कर अफीम नीति जारी किए जाने के संबंध में विस्तार से बात की है। वरिष्ठ नेताओं ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही अफीम नीति जारी की जाएगी और नीति पूरी तरह से किसानों के हित में होगी।किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। किसान भाई अपनी तैयारी रखें, जल्द ही यह नीति जारी हो जाएगी।

श्री दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस और कुछ नेता लगातार किसानों को बहकाने में लगे रहते हैं। उनका काम केवल अपने स्वार्थ की राजनीतिक रोटियां सेकना रहता है। लेकिन किसान जानता है कि उनका भला किस सरकार ने किया है। दीक्षित ने कहा कि चाहे क्षेत्र में चंबल का पानी खेतों तक पहुंचाने की योजना हो या बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की, खेती का रकबा बढ़ाना हो या किसान सम्मान निधि का विषय हो।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार किसान हित में ही कदम उठाए गए हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार किसानों के हित में काम किया है। किसान यह अच्छे से जानते हैं कि भाजपा की सरकार में अफीम किसानों के लिए लगातार बेहतर प्रावधान हुए हैं। इसलिए वह विपक्ष के स्वार्थी नेताओं के बहकावे में नहीं आएंगे।

–00–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}