कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में शक्ति केंद्रों पर नियुक्तियां, पालसोड़ा शक्ति केंद्र के संयोजक बने कमल बैरागी, अन्य नियुक्तियां भी हुई

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में शक्ति केंद्रों पर नियुक्तियां, पालसोड़ा शक्ति केंद्र के संयोजक बने कमल बैरागी, अन्य नियुक्तियां भी हुई
पालसोड़ा -कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के प्रमुख केन्द्रों पर संयोजक सहित प्रभारी की नियुक्ति हुई है, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष किशोरदास बैरागी, मंडल प्रभारी मेहरसिंह जाट के सहमति से भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल नीमच के सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी और संयोजक, सहसंयोजक की घोषणा की गई है,
जिसमें पालसोड़ा शक्ति केंद्र संयोजक कमलदास बैरागी पालसोड़ा, सहसंयोजक मुकेश कच्छावा (देवीपुरा), प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र शर्मा (भंवरासा) तथा बामनिया शक्ति केंद्र संयोजक समरथ गुप्ता (कचोली), सह संयोजक रवि पाटीदार (बामनिया) तथा प्रभारी राजेंद्रसिंह चौहान (भंवरासा) को नियुक्त किया गया

