जावरारतलाम

जावरा में स्मृति बैंक की  शाखा  का नए परिसर में  शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से ग्राहकों को मिलेगा लाभ

जावरा में स्मृति बैंक की  शाखा  का नए परिसर में  शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से ग्राहकों को मिलेगा लाभ

मंदसौर ।स्मृति नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित की जावरा शाखा अब नए सुसज्जित एवं सुविधाजनक परिसर में स्थानांतरित हो गई है। बैंक की नई शाखा 141, पिपली बाजार, पंजाब नेशनल बैंक के पास, जावरा में प्रारंभ की गई। नए परिसर का उद्घाटन बैंक के संस्थापक एवं मार्गदर्शक पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर श्री नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि  स्मृति बैंक जिसका प्रधान कार्यालय मंदसौर में स्थित है ने आज प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना ली है। मध्य प्रदेश शासन के सहकारिता विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में स्मृति बैंक को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बैंक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्मृति बैंक वर्तमान में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक है, लेकिन बैंक प्रबंधन का लक्ष्य इसे मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक एवं आगे चलकर शेड्यूल्ड बैंक बनाना है, ताकि ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग सहित सभी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील पंजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च 2026 तक बैंक का कुल व्यवसाय 14 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1280 करोड़ रुपये पहुंच गया है तथा बैंक का नेट एनपीए शून्य प्रतिशत रहा है। वर्तमान में बैंक की 14 शाखाएं एवं 27 एटीएम कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जहां अन्य बैंक सावधि जमा पर 6 से 7 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं, वहीं स्मृति बैंक आम नागरिकों को 3 वर्ष की एफडी पर 8 प्रतिशत तथा अति वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 प्रतिशत तक ब्याज प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि स्मृति बैंक में जमा राशि भी भारतीय रिजर्व बैंक की सहायक संस्था डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन के माध्यम से 5 लाख रुपये तक बीमित है। बैंक द्वारा व्यक्तिगत ऋण, सीसी लोन, ओवरड्राफ्ट, गोल्ड लोन, वाहन ऋण, गृह ऋण एवं संपत्ति के विरुद्ध ऋण जैसी सुविधाएं सरल प्रक्रिया एवं न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। दोपहिया एवं चारपहिया वाहन ऋण पर ऑन रोड प्राइस का 100 प्रतिशत तक ऋण देने की सुविधा भी ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है।
बैंक प्रबंधन ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति मिलने के बाद विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 50 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट नियुक्त किए जाएंगे। इनके माध्यम से खाते खोलना, नकद लेन-देन, राशि अंतरण, केवाईसी एवं ऋण प्रकरणों की प्रक्रिया जैसी सेवाएं गांव स्तर तक पहुंचाई जाएंगी। जावरा क्षेत्र के सरसी, हाट पिपलिया, पिपलोदा, नामली, सुखेड़ा, रिंगनोद, असावती, कालूखेड़ा एवं कलालिया सहित कई क्षेत्रों में बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट नियुक्त करने का प्रस्ताव है।
बैंक के संचालक सुरेन्द्र नाहटा ने बताया कि आरबीआई के मापदंडों को पूरा करने के बाद स्मृति बैंक को नई शाखाएं खोलने की पात्रता प्राप्त हुई है। वर्ष 2026-27 में बैंक इंदौर में दूसरी तथा रतलाम में पहली शाखा खोलने जा रहा है। इसके बाद बैंक की शाखाओं की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी। साथ ही आगामी समय में तीन और नई शाखाएं खोलने की योजना भी बनाई जा रही है।
कार्यक्रम में बैंक के उप महाप्रबंधक राहुल कुमार, सलाहकार परमानन्द अग्रवाल, सुरेन्द्र फरक्या, क्लस्टर हेड कमल रत्नावत, शाखा प्रबंधक मुकेश जाट सहित बड़ी संख्या में बैंक ग्राहक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}